फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   A massive fire broke out in a plywood shop in Sector 82, goods worth lakhs burnt.

Mohali News: सेक्टर-82 में प्लाइवुड की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जला

Sun, 04 Feb 2024 04:11 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Feb 2024 04:11 AM IST
विज्ञापन
A massive fire broke out in a plywood shop in Sector 82, goods worth lakhs burnt.
मोहाली। सेक्टर-82 स्थित प्लॉट नंबर-727 में प्लाइवुड की दुकान में तड़के करीब साढ़े 3 बजे आग लग गई। इस हादसे में पूरी दुकान जलकर राख हो गई, जिससे शोरूम मालिक का लाखों रुपये का नुकसान हो गया है। आग लगने के कारण का फिलहाल पता नहीं चल पाया है और आग इतनी भयानक थी कि चंडीगढ़ से दमकल की भी गाड़ियां बुलानी पड़ीं। इस दौरान कुल पांच गाड़ियां बुलाई गई और करीब डेढ़ घंटे में आग पर काबू पाया गया। जानकारी के मुताबिक इस प्लॉट में पंचकूला के रहने वाले सत्यवान गर्ग प्लाइवुड की दुकान चलाते हैं। इस हादसे के बाद से उनकी हालत भी बिगड़ गई है और उनको अस्पताल भर्ती करवाया गया है। बताया जा रह है कि आग इतनी भयानक थी कि प्लाॅट के अंदर बना टीन का शेड भी ढह गया। इस मौके पर मौजूद दुकान मालिक के एक रिश्तेदार ने बताया कि जैसे ही आग लगने का पता चला तो वह पंचकूला से शोरूम मालिक के साथ यहां पहुंचे। यहां आकर देखा प्लॉट में आग लगी हुई थी और आग की लपटें इतनी तेज थीं कि उन्हें दूर से देखा जा सकता था। इस बीच फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी आ गईं और आग बुझाने का काम चल रहा था। साथ वाले प्लॉट के लोगों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दे दी थी और इसके बाद फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने में जुट गईं।
विज्ञापन


चंडीगढ़ से बुलानी पड़ी गाड़ियां
इस संबंधी फायर अफसर जसविंदर सिंह ने बताया कि प्लाइवुड की दुकान में लगी आग इतनी भयानक थी कि चंडीगढ़ से भी दमकल की गाड़ियां बुलानी पड़ीं। यहां पर कुल पांच गाड़ियों ने मिलकर कड़ी मशक्कत के बाद डेढ़ घंटे के बाद आग पर काबू पाया गया। दुकान में पड़ा ज्यादातर सामान ज्वलनशील था और इसलिए आग बुझाने में काफी दिक्कत भी आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed