फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   A man dies due to snake bite in Kurali

कुराली में सांप के डसने से व्यक्ति की मौत

Sun, 30 Aug 2020 02:21 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2020 02:21 AM IST
विज्ञापन
A man dies due to snake bite in Kurali
कुराली। गांव चनालो के फोकल प्वाइंट में एक व्यक्ति की सांप के डसने के कारण मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक चनालो के फोकल प्वाइंट में एक फैक्टरी में काम करने वाला व्यक्ति धनंजय कुमार झाड़ियों के नजदीक बने क्वार्टरों में किराये पर रह रहा था। जिस दौरान वह घर के बाहर सफाई कर रहा था तो उसे किसी सांप ने काट लिया। इस पर उसको पहले शहर के एक निजी अस्पताल और फिर सिविल अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया। लेकिन डॉक्टरो ने उसकी हालत देखकर पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया। लेकिन धनंजय ने पीजीआई पहुंचने से पहले ही रास्ते में दम तोड़ दिया। जब धनंजय की मौत की सूचना बिहार में उसके पिता को दी तो उन्होंने धनंजय का शव बिहार भेजने की बात कही, ताकि वहां पर धनंजय का झाड़-फूंक वाले के पाससांप के काटने का इलाज करवा सके। इस पर उसके परिवार के अन्य लोग धनंजय के शव को लेकर बिहार के लिए रवाना हो गए। इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed