फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   A hi-tech expo city will be built on 182 acres in Mohali, and the country's first AI tower will be built

Mohali News: मोहाली में 182 एकड़ में बनेगा हाईटेक एक्सपो सिटी, बनेगा देश का पहला एआई टावर

Fri, 06 Mar 2026 02:18 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
A hi-tech expo city will be built on 182 acres in Mohali, and the country's first AI tower will be built
मोहाली। चार गांवों की 182.88 एकड़ जमीन पर एक्सपो सिटी विकसित किया जाएगा। प्रस्तावित एक्सपो सिटी को पंजाब में औद्योगिक, व्यापारिक और तकनीकी गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विकसित किया जाएगा। परियोजना का सबसे बड़ा आकर्षण देश का पहला आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टावर होगा। इस टावर में करीब 300 कंपनियों के लिए जगह बनाई जाएगी। इससे हजारों युवाओं को रोजगार मिलने की संभावना है। इसके अलावा इस अत्याधुनिक परिसर में 5000 सीटों की क्षमता वाला कन्वेंशन सेंटर और 300 कमरों का आधुनिक होटल भी बनाया जाएगा। पूरा प्रोजेक्ट दिल्ली के प्रसिद्ध प्रगति मैदान की तर्ज पर विकसित करने की योजना है, ताकि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रदर्शनियां, सम्मेलन और औद्योगिक कार्यक्रम आयोजित किए जा सकें। सरकार और गमाडा को उम्मीद है कि एक्सपो सिटी बनने से मोहाली और आसपास के क्षेत्र में निवेश बढ़ेगा, उद्योगों को नई दिशा मिलेगी और पंजाब को टेक्नोलॉजी व व्यापार के क्षेत्र में नई पहचान मिलेगी।
विज्ञापन

जारी हुई अधिसूचना
पंजाब सरकार के हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट विभाग के अधीन ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा) ने मोहाली में प्रस्तावित एक्सपो सिटी प्रोजेक्ट के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस संबंध में सोशल इंपैक्ट असेसमेंट (एसआईए) अब असेसमेंट कर जल्द ही अपनी रिपोर्ट देगा। अधिसूचना के अनुसार मोहाली के गांव सफीपुर, लंडियाली, धर्मगढ़ और रुड़का की करीब 182.88 एकड़ जमीन इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट के लिए अधिग्रहित की जाएगी। यह अधिग्रहण राइट टू फेयर कम्पनसेशन एंड ट्रांसपेरेंसी इन लैंड एक्विजिशन, रिहैबिलिटेशन एंड रिसेटलमेंट एक्ट 2013 के तहत किया जाएगा।
विज्ञापन



एसआईए की प्रक्रिया छह माह में पूरी की जाएगी
अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि यह परियोजना नियोजित विकास से संबंधित है। अधिनियम की धारा 2(1)(ई) के अंतर्गत आती है। इस कारण धारा 2(2) के तहत ग्राम सभा या भूमि मालिकों की सहमति आवश्यक नहीं होगी। एसआईए की प्रक्रिया अधिसूचना जारी होने की तिथि से शुरू होकर छह माह के भीतर पूरी की जाएगी। इसके प्रमुख परिणामों में सामाजिक प्रभाव आकलन रिपोर्ट और सामाजिक प्रभाव प्रबंधन योजना शामिल होंगी, जिनका प्रकटीकरण अधिनियम की धारा-6 के अनुसार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



एक्सपो सिटी प्रोजेक्ट के लिए 2019 में तैयार हुई थी एसआईए
प्रस्तावित एक्सपो सिटी प्रोजेक्ट को लेकर जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया भले ही अब शुरू की गई हो, लेकिन इसके लिए सोशल इम्पैक्ट असेसमेंट (एसआईए) की रिपोर्ट पहले ही तैयार की जा चुकी है। साल 2019 में स्टेट सोशल इम्पैक्ट असेसमेंट अथॉरिटी के तहत पंजाबी यूनिवर्सिटी, पटियाला की टीम ने इस प्रोजेक्ट से संबंधित सोशल इम्पैक्ट असेसमेंट रिपोर्ट और सोशल इम्पैक्ट मैनेजमेंट प्लान तैयार कर हाउसिंग विभाग को सौंप दिया था। इस रिपोर्ट में एक्सपो सिटी प्रोजेक्ट के तहत प्रभावित होने वाले गांवों, स्थानीय लोगों पर पड़ने वाले सामाजिक और आर्थिक प्रभाव तथा उनके पुनर्वास से जुड़े पहलुओं का अध्ययन किया गया था।


इन गांवों की जमीन होगी एक्वायर
सफीपुर - 34.03

लंडियाली - 6.95
धर्मगढ़ - 68.06
रुड़का - 76.84


कुल: -182.88 एकड़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed