फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   A glimpse of Punjabi culture was seen in Teej, Jasmine won the title of Miss Teej and Rajveer won the title of Miss Punjaban

Mohali News: तीज में दिखी पंजाबी संस्कृति की झलक, जैसमीन ने मिस तीज और राजवीर ने मिस पंजाबन का जीता खिताब

Sun, 03 Aug 2025 12:13 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
A glimpse of Punjabi culture was seen in Teej, Jasmine won the title of Miss Teej and Rajveer won the title of Miss Punjaban
मोहाली। सोहाना फाउंडेशन ने सेक्टर-78 में तीज को समर्पित एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। फाउंडेशन की अध्यक्ष एवं पार्षद हरजिंदर कौर सोहाना के नेतृत्व में पंजाबी संस्कृति और रीति-रिवाजों को बचाए रखने के प्रयास के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में अकाली दल के अध्यक्ष परविंदर सिंह सोहाना मुख्य अतिथि थे। समारोह के दौरान मिस तीज और मिस पंजाबन प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। इसमें जैसमीन कौर ने मिस तीज और राजवीर कौर ने मिस पंजाबन का खिताब जीता। इस मौके पर प्रसिद्ध लोक गायिका जसविंदर बराड़ ने अपने गीतों से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। समागम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाली मोहिनी तूर, राज धालीवाल और गुरप्रीत कौर भंगू को सोहाना फाउंडेशन ने विशेष रूप से सम्मानित किया। इस अवसर पर महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में गिद्दा कर त्योहार मनाया। इस मौके पर बीबी परमजीत कौर लांडरां (पूर्व अध्यक्ष, महिला आयोग पंजाब), एमसी निर्मल कौर ढिल्लों, एमसी गुरप्रीत कौर, अमनजोत कौर रामूवालिया, पूर्व अध्यक्ष योजना बोर्ड मोहाली, जगजीत कौर काहलों, सतवंत कौर जौहल, हरदीप कौर (दीशा महिला ट्रस्ट) भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed