फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   A fight broke out between a vegetable vendor and a customer in Lohgarh, four people were injured

Mohali News: लोहगढ़ में सब्जी विक्रेता और ग्राहक में हुआ झगड़ा, चार लोग घायल

Wed, 25 Jun 2025 12:48 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jun 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
A fight broke out between a vegetable vendor and a customer in Lohgarh, four people were injured
जीरकपुर। बीती रात लोहगढ़ क्षेत्र में स्थित बड़ी पार्क के सामने सब्जी विक्रेता और ग्राहक में खूनी झड़प हो गई। इसमें दोनों पक्षों के चार लोग बुरी तरह घायल हो गए। उनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस दौरान ग्राहक के कार के शीशे भी तोड़े गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को शांत करवाया। सभी घायलों का चंडीगढ़ सेक्टर-32 सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सब्जी लेते समय रेट को लेकर रात को मामूली बहस हुई। इस दौरान सब्जी विक्रेता का नशे में होना बताया जा रहा है। ड्यूटी ऑफिसर लाभ सिंह ने बताया के जब वे मौके पर पहुंचे तो कुछ लोग जख्मी थे। उनको इलाज के लिए ढकोली अस्पताल भेजा गया। डाक्टरों ने उनको सेक्टर-32 चंडीगढ़ रेफर कर दिया। जांच अधिकारी ने बताया कि कार चालक विक्रम रोजाना सब्जी लेने के लिए यहां पक्के ग्राहक के तौर पर आता था। बीती रात भी वह सब्जी लेने आया तो किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया।
विज्ञापन

सब्जी विक्रेता समीर, अली और मुहम्मद अलवर ने कार चालक विक्रम पर हमला कर दिया। इस दौरान तीनों सब्जी विक्रेता और कार चालक घायल हो गए थे। जांच अधिकारी ने बताया कि घायलों के बयान दर्ज करने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed