फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   A case of theft and mining has been registered against 22 people including the former sarpanch

Mohali News: पूर्व सरपंच समेत 22 लोगों के खिलाफ चोरी और खनन का मामला दर्ज

Sun, 27 Apr 2025 10:32 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Apr 2025 10:32 PM IST
विज्ञापन
A case of theft and mining has been registered against 22 people including the former sarpanch
मोहाली। सोहाना पुलिस ने गांव मोटेमाजरा की मौजूदा सरपंच के पति के बयान पर टंगौरी गांव के पूर्व सरपंच सहित 22 लोगों के खिलाफ खनन का मामला दर्ज किया है। आरोपियों में केवल पूर्व सरपंच भूपिंदर सिंह निवासी टंगौरी की पहचान हुई है। अन्य 21 लोग अज्ञात हैं, उनकी पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरों की मदद ली जा रही है।
विज्ञापन

गांव मोटेमाजरा निवासी शिकायतकर्ता परविंदर सिंह ने बताया कि वे खेतीबाड़ी करते हैं। उसकी पत्नी कर्मजीत कौर गांव की मौजूदा सरपंच है। कुछ दिन पहले उसे ग्रामीणों से पता चला कि पूर्व सरपंच भूपिंदर सिंह अपने साथियों की मदद से गांव टंगौरी-मोटेमाजरा के कच्चे रास्ते पर अवैध खनन कर मिट्टी बेचता है। 21 अप्रैल की रात भूपिंदर सिंह 12 ट्रैक्टर ट्रालियों में करीब 22 व्यक्तियों की मदद से जेसीबी लगाकर मिट्टी चोरी कर रहा था। जब गांव के लोगों को लेकर वे मौके पर पहुंचे तो अज्ञात लोग वहां से भाग गए। इसके बाद वह पंच रविंदर सिंह और पंच संदीप सिंह को लेकर पुलिस चौकी स्नेटा पहुंचे और अपने बयान दर्ज करवाए। पुलिस ने पूर्व सरपंच सहित करीब 22 लोगों के खिलाफ चोरी और माइनिंग की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed