फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   A case has been registered against terrorist Rinda for demanding Rs 1.20 crore extortion money from Punjabi singer and producer Neeraj Sahni.

Mohali News: पंजाबी गायक और प्रोड्यूसर नीरज साहनी से 1.20 करोड़ की रंगदारी मांगने पर आतंकी रिंदा पर केस दर्ज

Wed, 15 Oct 2025 12:37 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
A case has been registered against terrorist Rinda for demanding Rs 1.20 crore extortion money from Punjabi singer and producer Neeraj Sahni.

विज्ञापन
मोहाली। पंजाबी गायक और प्रोड्यूसर नीरज साहनी से 1.20 करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में मोहाली पुलिस ने आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। यह मामला थाना फेज-1 में दर्ज हुआ है। पंजाबी गायक और प्रोड्यूसर नीरज साहनी को 6 अक्टूबर को रंगदारी की कॉल आई थी। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी थी। नीरज साहनी ने पुलिस को बताया था कि 6 अक्तूबर की दोपहर उन्हें उनके फोन पर विदेशी नंबर से वीडियो कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने स्वयं को हरविंदर रिंदा बताया और कहा कि वह पाकिस्तान से बोल रहा है। उसने 1.20 करोड़ की रंगदारी मांगी। रंगदारी नहीं देने पर उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी। साहनी का आरोप था कि वीडियो कॉल पर एक अन्य व्यक्ति से भी उसकी बात करवाई थी, उसे कहा गया था कि रंगदारी की रकम दिलप्रीत बाबा तक पहुंचानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed