{"_id":"6858557e376d25e14505d14b","slug":"a-car-overturned-in-the-fields-after-being-hit-from-behind-couple-and-child-injured-mohali-news-c-71-1-spkl1025-130409-2025-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: पीछे से टक्कर लगने से एक कार खेतों में पलटी, दंपती और बच्चा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: पीछे से टक्कर लगने से एक कार खेतों में पलटी, दंपती और बच्चा घायल
विज्ञापन
जीरकपुर। पटियाला रोड पर स्थित रामपुर कला गांव के आरके ढाबा के पास शनिवार रात इंडेवर ने सियाज कार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इसमें सियाज कार दो बार पलट कर खेतों में जा गिरी। हादसे में सियाज कार में सवार 11 वर्षीय बच्चा और उसके माता-पिता अवश्य घायल हो गए। पीछे से आ रही एक अन्य चालक ने बचाव करते हुए अपनी वरना कार डिवाइडर पर चढ़ा दी। कार टकराने से तो बच गई लेकिन थोड़ा नुकसान अवश्य हो गया। हादसे में घायल परिवार वीआईपी रोड निवासी है। रविवार को इलाज के बाद उनको छुट्टी दे दी है। इंडेवर कार चालक हादसे के बाद भाग गया। पुलिस सीसीटीवी कैमरे चेक कर रही है। सियाज कार चालक महिला परमिंदर कौर की शिकायत पर पुलिस इंडेवर कार चालक की तलाश कर रही है।
जांच अधिकारी राजकुमार ने बताया कि सियाज कार की हालत काफी खराब थी। कार चालक परमिंदर कौर, उसके पति और बेटे को जीरकपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। सभी गाड़ियों जीरकपुर से बनूढ़ की तरफ जा रहीं थीं। हादसे के दौरान एसएसएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया। इंडेवर कार चालक की तलाश करने के लिए सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। अजीजपुर टोल प्लाजा की फुटेज चेक की जा रही है।