फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   A camp was organised to make Ayushman cards, 75 people got their cards made

Mohali News: आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए शिविर लगाया, 75 लोगों ने बनवाए कार्ड

Sat, 09 Aug 2025 01:42 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Aug 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
A camp was organised to make Ayushman cards, 75 people got their cards made
जीरकपुर। लोकहित सेवा समिति ने अगस्त क्रांति दिवस के उपलक्ष्य में भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा जीरकपुर और जयपुरिया सनराइज ग्रीन रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के सहयोग से आयुष्मान जन आरोग्य कार्ड, आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाता (आभा) कार्ड और ई-श्रम कार्ड बनाने का एक विशेष कैंप जयपुरिया सनराइज ग्रीन में आयोजित किया गया। कैंप में 75 महिलाओं और पुरुषों ने पहुंचकर 14 आयुष्मान जन आरोग्य कार्ड, 31 आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाता (आभा ) कार्ड और 30 नये वोटर कार्ड और पुराने वोटर कार्ड में संशोधन करवाया।
विज्ञापन

समिति की प्रवक्ता सोनी धीमान ने बताया कि कार्यक्रम का राष्ट्रीय स्वयंसेवक जीरकपुर नगर के संपर्क प्रमुख बलवीर राजपूत ने उद्घाटन किया। भारत विकास परिषद के अध्यक्ष डाॅ. रघुवीर सिंह और जयपुरिया सनराइज ग्रीन सोसाइटी के प्रधान विनोद नरूला विशेष अतिथि रहे। कैंप के दौरान सतीश भारद्वाज, सोनी धीमान, बलवीर राजपूत, ज्योति मेहराज, जितेंदर कम्बोज, डॉक्टर रघुबीर सिंह, हर्ष नागरा तथा सरदार सुखवीर सिंह का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed