{"_id":"67f0431284019021d9081ef0","slug":"a-budget-of-rs-2260-crore-passed-for-the-development-of-laladu-mohali-news-c-71-1-mli1005-127447-2025-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: लालड़ू के विकास के लिए 22.60 करोड़ का बजट पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: लालड़ू के विकास के लिए 22.60 करोड़ का बजट पास
विज्ञापन
लालड़ू। शहर के विकास कार्यों के लिए काउंसिल बैठक में 22 करोड़ 60 लाख रुपये का बजट पारित किया गया है। जल एवं सीवरेज संबंधी कार्यों के लिए 6.55 लाख रुपये का बजट आवंटित किया है।
नगर परिषद लालडू के कार्यकारी अधिकारी गुरबख्श सिंह संधू ने बताया कि विधायक कुलजीत सिंह रंधावा की अध्यक्षता में हुई बैठक में वित्तवर्ष 2025-2026 के बजट पर चर्चा और मंजूरी के लिए बैठक आयोजित की गई।
इस बैठक में नगर परिषद अध्यक्ष सतीश राणा, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी, पार्षद और आम आदमी पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष शामिल हुए। कार्यकारी अधिकारी ने बताया कि 28 फरवरी 2025 तक की आय के आधार पर 2025-2026 का बजट स्वीकृत किया गया है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2024-2025 में 6 करोड़ 31 लाख रुपये वैट संग्रहण का लक्ष्य रखा गया था, जिसके अनुसार 1 करोड़ 90 लाख रुपये वैट के तहत संग्रह किया गया है। विद्युत एवं नगर निगम कर के अंतर्गत कोई आय प्राप्त नहीं हुई है। वर्ष 2024-25 में संपत्ति कर में 1 करोड़ 80 लाख 85 हजार रुपये की आय की उम्मीद थी, लेकिन 1 करोड़ 44 लाख 51 हजार रुपये प्राप्त हुए हैं। जल एवं सीवरेज संबंधी कार्यों के लिए वर्ष 2025-26 के लिए 6.55 लाख रुपये का बजट आवंटित किया गया है।
विज्ञापन
भवन आवेदन/प्लॉट कॉलोनी शुल्क के तहत वर्ष 2025-26 में 440.36 लाख रुपये प्राप्त करने का लक्ष्य रखा गया है। लाइसेंस शुल्क के तहत वर्ष 2025-26 के लिए 1 लाख रुपये प्राप्त करने का लक्ष्य रखा गया है। संवाद