{"_id":"9772","slug":"Mohali-9772-55","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश भेजने के नाम पर ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेश भेजने के नाम पर ठगी
Mohali
Updated Sun, 13 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मोहाली। थाना मटौर पुलिस ने जालंधर निवासी चरनदीप सिंह और दविंदर सिंह की शिकायत पर फेज-7 स्थित गुरू कृपा नामक कंपनी की मालकिन नीना शर्मा, मैनेजर मनी, रेणू शर्मा व सीनियर मेनेजर गुरविंदर सिंह के खिलाफ सात लाख रुपये ठगने का मामला दर्ज करवाया। शिकायकर्ता ने पुलिस को बताया कि उक्त व्यक्तियों ने उन्हें विदेश भेजने के लिए कई तरीकाें से सात लाख रुपये, पासपोर्ट, राशन कार्ड, वोटर कार्ड भी ले लिए। इसके बावजूद भी उसे विदेश नहीं भेजा और न ही उसके पैसे और कागज वापिस किए। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन