फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   शहर की सफाई व्यवस्था होगी दुरुस्त

शहर की सफाई व्यवस्था होगी दुरुस्त

Mon, 23 Sep 2013 05:38 AM IST
Mohali
Mohali Updated Mon, 23 Sep 2013 05:38 AM IST
विज्ञापन
मोहाली। सारे शहर से सफाई के संबंध में आ रही शिकायतों के बाद नगर निगम ने शहर की सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की तैयारी कर ली है। इसके लिए पहले चरण में सैनिटरी विंग को मजबूत किया जा रहा है। सैनिटरी विंग के लिए नए सिरे से इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने की कवायद शुरू कर दी गई है। काफी नया साजो-सामान खरीदा जा रहा है।
विज्ञापन

शहर के लगभग सभी इलाकों से बदहाल सफाई व्यवस्था की शिकायतें लगातार आ रही थीं। डिप्टी कमिश्नर टीपीएस सिद्धू ने भी निगम अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए थे कि सफाई व्यवस्था पर खास ध्यान दिया जाए। इसके बाद निगम ने नए उपकरणों की खरीद शुरू की है। सैनिटरी विंग के लिए साठ रेहड़ियों की हाल ही में खरीद की गई है। जो विभिन्न इलाकों से कूड़ा उठाकर डंपिंग प्वाइंट तक पहुंचाएंगी। इनके अलावा निगम ने तीन नए फोर-व्हीलर खरीदे हैं, ताकि अंदरूनी इलाकों से कूड़ा उठाकर उसे सीधे बंद गारबेज कलेक्शन सेंटर में पहुंचाया जा सके। निगम ने एक ट्रैक्टर लोडर भी खरीदा है।
विज्ञापन

इससे पहले निगम के बाद बड़े वाहन ही थे, जिससे अक्सर समस्या आती थी। पहले सैनिटरी विंग के पास चार टिप्पर, तीन ट्रॉली, तीन डंपर प्लेसर और एक जेसीबी मशीन थी। छोटे वाहनों की खरीद के लिए विंग लंबे समय से मांग कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-- बॉक्स
इस बार मैनपॉवर ली ठेके पर
नगर निगम ने इस साल सफाई ठेकों की नीलामी ई-टेंडरिंग से की थी। पहली बार सिर्फ मैनपॉवर ही ठेके पर ली गई है। ठेकेदार सिर्फ मैनपॉवर मुहैया करा रहे हैं। सफाई का सारा काम निगम की सैनिटरी विंग की देखरेख में हो रहा है। इसके चलते नए साजो-सामान की भी जरूरत थी। इससे पहले निगम सफाई का पूरा काम ठेके पर देता रहा है।


-- बॉक्स
गारबेज कलेक्शन सेंटरों पर मंथन
नगर निगम ने चंडीगढ़ की तर्ज पर मोहाली भी पूरी तरह बंद गारबेज कलेक्शन सेंटर बनाने की योजना बनाई थी। ऐसे दो सेंटर शाहीमाजरा और मोहाली गांव में बनाए जा चुके हैं। निगम अधिकारी अब गमाडा अधिकारियों के साथ और सेंटर बनाने के संबंध में विचार कर रहे हैं, क्योंकि इसके लिए जमीन गमाडा ने देनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed