फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   महिलाओं को सम्मान दिलाने में बच्चे निभाएंगे अहम रोल

महिलाओं को सम्मान दिलाने में बच्चे निभाएंगे अहम रोल

Fri, 08 Mar 2013 05:31 AM IST
Mohali
Mohali Updated Fri, 08 Mar 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
मोहाली। मालवा वुमेन सोशल वेलफेयर एवं कल्चरल सोसाइटी की तरफ से वीरवार को इंटरनेशनल वुमेन्स-डे मनाया गया। कार्यक्रम फेज-3बी1 स्थित सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हुआ। इस मौके पर मुख्य मेहमान शिक्षा विभाग की एडिशनल डॉयरेक्टर परमपाल कौर थी।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य मेहमान परमपाल कौर ने कहा कि महिलाओं को पूर्ण रूप से सम्मान दिलाने में शिक्षा विभाग महत्वपूर्ण रोल अदा कर रहा है। क्योंकि शिक्षा विभाग में अधिकतर महिला मुलाजिम काम करती हैं। उन्होंने बताया औरतों पर हो रहे अत्याचार को कम करने में विद्यार्थी भी महत्वपूर्ण रोल अदा कर सकते हैं। क्योंकि महिलाओं पर हमेशा ही अत्याचार घर से ही शुरू होते हैं। अत: बच्चे इस बारे में समाज को जागरूक कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को खुद भी अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना पड़ेगा। डीईओ विनोद शर्मा ने भी महिलाओं के सम्मान को बरकरार रखने की जरूरत पर जोर दिया।
विज्ञापन

सोसाइटी की प्रधान जसंवत कौर ने कहा कि हमारा देश उस समय तक पूर्ण रूप में विकसित नहीं हो सकता है। जब तक महिलाओं को उचित सम्मान न दिया जाए। उन्होंने बच्चों से कहा कि घर में अपनी माता और बहन को उनके अधिकार दिलवाने में आगे आएं। संस्था की चेयरपर्सन डॉ. उमा शर्मा ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। समारोह में डिप्टी डीईओ कुलविंदर सिंह, ललित घई, जिला साइंस सुपरवाइजर तनजीत कौर, गिन्नी दुग्गल, सरोज शर्मा, सुनीता शर्मा व रूपिंदर कौर समेत कई लोग हाजिर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed