फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   मैरिज पैलेसों को दी आखिरी मोहलत

मैरिज पैलेसों को दी आखिरी मोहलत

Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
Mohali
Mohali Updated Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मोहाली। जिले में चल रहे मैरिज पैलेसों पर गमाडा ने पूरी तरह शिकंजा कस दिया है। गमाडा ने मैरिज पैलेस मालिकोें को आखिरी वार्निंग नोटिस दिए हैं। जिसमें उन्हें 20 दिसंबर तक मैरिज पैलेसों को रैगुलर कराने की हिदायत दी गई है। साथ ही साफ किया है कि जो लोग ऐसा नहीं करेंगे। उनके खिलाफ पंजाब रीजनल एंड टाउन प्लानिंग एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। जिसमें मैरिज पैलेस मालिकों पर कानूनी कार्रवाई तो होगी ही साथ मैरिज पैलेसों पर ताले तक लग सकते हैं।
विज्ञापन

गमाडा अधिकारियों के मुताबिक मैरिज पैलेस मालिकों के लिए सरकार की तरफ से एक विशेष पॉलिसी बनाई गई है। जिसके तहत जिले में चल रहे गैर कानूनी मैरिज पैलेसों को रैगुलर करने का प्रावधान है। इसके तहत नियमित होने के लिए मैरिज पैलेस मालिकों को 20 दिसंबर तक अपने प्रार्थना पत्र तय सबूत के साथ पेश करने होंगे। इसके बाद गमाडा द्वारा गठित कमेटी द्वारा इनकी जांच की जाएगी।
विज्ञापन

गमाडा अधिकारियों के मुताबिक जनवरी 2012 से पहले बने सभी मैरिज पैलेसों को इसके लिए रजिस्टर्ड होना पड़ेगा। यह पॉलिसी 31 दिसंबर तक लागू रहेगी। इस दौरान जो मैरिज पैलेस मालिक रैगुलर होने के लिए आवेदन नहीं करेंगे। गमाडा द्वारा उनके खिलाफ पंजाब रिजनल एंड टाऊन प्लानिंग एवं डेवलपमेंट एक्ट 1995 की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी। गमाडा के अंदर मोहाली, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला के मैरिज पैलेस भी आते हैं। इन मैरिज पैलेसों की संख्या 100 के करीब है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स
हेल्पलाइन पर दूर हाेंगी सारी समस्याएं
मैरिज पैलेस को रेगुलर कराने संबंधी लोगों को यदि कोई जानकारी लेनी होगी, तो उसके लिए उन्हें गमाडा आफिस नहीं आना होगा। लोागें की सुविधा के लिए इस संबंधी गमाडा ने हेल्पलाइन नंबर शुरू किया है। जिस पर ही उन्हें सारी जानकारी मिल जाएगी। इसके लिए 0172-2215522 या फिर 0172-5063224 पर कॉल करनी होगी। हेल्पलाइन पर लोग आफिस टाइम यानि सुबह नौ से पांच बजे तक सहायता ले पाएंगे। सरकारी छुट्टी वाले दिन हेल्पलाइन सुविधा भी बंद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed