{"_id":"66d073c03e7b65682f08644d","slug":"9th-class-students-will-learn-artificial-intelligence-mohali-news-c-71-1-mli1005-118752-2024-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: नौवीं कक्षा के स्टूडेंट सीखेंगे आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: नौवीं कक्षा के स्टूडेंट सीखेंगे आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस
विज्ञापन
मोहाली प्रशासन लेगा कोडिंग एक्सपर्ट की सेवाएं, प्रशिक्षण के मॉड्यूल पर हुई चर्चा
माई सिटी रिपोर्टर
मोहाली। जिला प्रशासन सरकारी स्कूलों के नौवीं के स्टूडेंट्स को आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस में पारंगत करेगा। इसके लिए कोडिंग एक्सपर्ट की मदद ली जाएगी। इसी संबंध में मोहाली की डीसी आशिका जैन ने बताया कि कोडिंग पाठ्यक्रम की तकनीक सिखाने के लिए सॉफ्टवेयर कंपनी कोड योगी की मदद ली जाएगी।
आशिका जैन ने बताया कि सरकारी स्कूल के छात्रों को कोडिंग पाठ्यक्रमों के माध्यम से तकनीक-प्रेमी बनाने के लिए, मोहाली प्रशासन वंचित छात्रों के लिए काम करने वाली सॉफ्टवेयर कंपनी कोड योगी के साथ सहयोग करने जा रहा है, जिससे उनको एआई तकनीक से लैस किया जा सके।
डीसी ने कहा कि इससे पहले प्रशासन ने छात्रों को भाषा, गणित और विज्ञान विषयों में पारंगत बनाने के लिए माइंड स्पार्क के साथ काम किया था। एआई तकनीक का महत्व बढ़ चुका है। इस वजह से सरकारी स्कूलों और सरकारी आईटीआई के छात्रों को भी बाकी दुनिया के साथ प्रतिस्पर्धा करने के लिए अपने भविष्य को आकार देने के लिए इस प्रकार के कौशल की आवश्यकता है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि कोड योगी के साथ पहली बैठक में सॉफ्टवेयर कंपनी के चीफ ऑपरेटिंग अफसर राकेश सहगल ने निशुल्क होने वाले प्रशिक्षण के मॉड्यूल पर चर्चा की। इसके अलावा छात्रों को प्रशिक्षण के लिए कंप्यूटर या लैपटॉप की व्यवस्था करने की आवश्यकता नहीं है, कंपनी के पास एक मोबाइल फोन प्लेटफॉर्म है, जिससे वह मोबाइल फोन के माध्यम से पाठ्यक्रम कक्षाओं में शामिल हो सकें।
मोबाइल उपकरणों के माध्यम से सुलभ यह कार्यक्रम छात्रों को तैयार करने के लिए डिजाइन की गई इंटरेक्टिव और एनिमेटेड सामग्री पेश करता है। उपायुक्त आशिका जैन ने कहा कि यह पहल जल्द ही पूरे जिले में शुरू की जाएगी।