{"_id":"5c17b1d4bdec2256d22f71fb","slug":"91545056724-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किताबों से जुड़ी खबर । पंजाब के लिए महत्वपूर्ण है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किताबों से जुड़ी खबर । पंजाब के लिए महत्वपूर्ण है
Updated Mon, 17 Dec 2018 07:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए सेशन में तय समय से विद्यार्थियों को मिलेंगी किताबें
पीएसईबी चेयरमैन ने अधिकारियों से आपात मीटिंग कर बनाई रणनीति
दिव्यांग मुलाजिमों से जुड़े पेंडिंग केस तुरंत किए जाएंगे हल
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) के चेयरमैन मनोहर कांत ने सोमवार को विभिन्न विभागों के अधिकारियों से एक अहम मीटिंग की। इसमें बोर्ड के 50 साल पूरे होने के संबंध में एक प्रोग्राम संबंधी फैसला लिया है। इसके अलावा कुछ अहम फैसले लिए गए।
चेयरमैन ने बोर्ड अधिकारियों को अपने काम में तेजी लाने के आदेश दिए हैं। मीटिंग में एक अहम फैसला लिया गया है कि इस साल सेशन के शुरू में बच्चों को किताबें मुहैया करवाई जाएंगी। इसके लिए पूरी रणनीति तैयार की गई है। अधिकारियों को साफ किया गया है कि इस मामले को किसी भी कीमत पर हलके में न लें। इससे पहले बोर्ड ने सभी स्कूलों से अगले सत्र के लिए किताबें छापने संबंधी रिपोर्ट मांगी थी ताकि उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जा सके।
वहीं, बोर्ड चेयरमैन ने अधिकारियों को हिदायत दी है कि दिव्यांग मुलाजिमों के पेंडिंग केसों का निपटारा करके उनको बनता लाभ तुरंत दिया जाए। अनुकंपा के आधार पर दी जाने वाली नौकरियों के केसों का निपटारा पहल के आधार पर किया जाएगा। बोर्ड के क्षेत्रीय दफ्तरों में पड़े रद्दी के स्टाक को तुरंत उठाया जाए ताकि क्षेत्रीय दफ्तरों में जगह की कमी को पूरा किया जा सके।
विज्ञापन
अध्यापकों को सौ फीसदी देना होगा रिजल्ट
चेयरमैन ने बोर्ड के अधिकारियों को हिदायत दी है कि आदर्श स्कूलों में अध्यापकों और विद्यार्थियों से संबंधित मुश्किलों को तुरंत हल किया जाएगा। उन्होंने आदर्श स्कूलों के प्रिंसिपलों और स्टाफ को कहा है कि वे इस बात को यकीनी बनाएं कि बच्चों का रिजल्ट सौ फीसदी रहे। वरना आने वाले समय में टीचरों पर गाज गिर सकती है।