फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   लाखों के लिए, दर्शक जीत पाएंगे मोबाइल

लाखों के लिए, दर्शक जीत पाएंगे मोबाइल

Thu, 01 Nov 2018 01:10 AM IST
Updated Thu, 01 Nov 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
लाखों के लिए, दर्शक जीत पाएंगे मोबाइल
- मोहाली में आज से ग्लोबल कबड्डी लीग का आगाज
विज्ञापन

- छह टीमों में होगी जंग, आखिरी दिन मोटरसाइकिल के लिए होगा ड्रॉ
- कबड्डी लीग से लोगों को नशों से दूर रहने की दी जाएगी नसीहत

अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। शहर में आज से ग्लोबल कबड्डी लीग का आगाज होगा। यह मुकाबले सेक्टर-63 स्थित इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में संपन्न होंगे। मुकाबलों का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू करेंगे। मुकाबले तीन नवंबर तक चलेंगे। इसमें जो टीम विजेता बनेगी उसे एक करोड़ रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। जबकि दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम को पचास लाख व तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को पच्चीस लाख दिए जाएंगे। जबकि मैच देखने वाले दर्शक रोजाना मोबाइल फोन जीत पाएंगे। जबकि आखिरी दिन दर्शकों के पास मोटरसाइकिल जीतने का मौका रहेगा।
जानकारी के मुताबिक यह कबड्डी लीग पंजाब सरकार व एनआरआई सुरजीत सिंह तूत ब्रदर्स अमेरिका व योगेश छाबड़ा अमेरिका की तरफ से करवाए जा रहे हैं। कबड्डी लीग तंदरुस्त पंजाब के बैनर तले हो रहा है। लीग का आगाज एक नवंबर से होगा। जबकि लीग के सेमीफाइनल दो नवंबर व तीन नवंबर को खेले जाएंगे। वहीं, प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक कबड्डी लीग के माध्यम से लोगों को नशों से दूर रहने की नसीहत दी जाएगी।
विज्ञापन


छह टीमें लेंगी हिस्सा
विश्व की छह कबड्डी टीमें भाग ले रही हैं। इन टीमों सिंह वारियर्स पंजाब, हरियाणा लायंस, ब्लैंक पैंथरज, दिल्ली टाइगर्स, मैपल लिफ्ज व कैलिफोर्निया इग्लज शामिल है। तीसरे पड़ाव के उद्घाटनी मैच कैलिफोर्निया ईग्लज यूएसए में शाम चार बजे खेला जाएगा। दो नवंबर को पहला सेमीफाइनल शाम छह बजे से दूसरा सेमीफाइनल सात बजे से व तीन नवंबर को फाइनल शाम सात बजे होगा। वहीं, लोगों को मैचों से जोड़ने के लिए रोजाना मोबाइल फोन व फाइनल वाले दिन मोटरसाइकिल का ड्रॉ निकाला जाएगा। दर्शकों के लिए लक्की कूपन खेल मैदान में मुहैया करवाए जाएंगे। रोजाना आखिरी मैच के बाद ड्रॉ निकाला जाएगा। यही कूपन मोटरसाइकिल के लिए प्रयोग किए जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed