फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   85 lakhs were cheated offline from an elderly person by posing as a customs and associate officer

Mohali News: कस्टम और सीबीआई अधिकारी बन बुजुर्ग से ऑनलाइन 85 लाख ठगे

Tue, 12 Nov 2024 08:18 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2024 08:18 PM IST
विज्ञापन
85 lakhs were cheated offline from an elderly person by posing as a customs and associate officer
साइबर क्राइम पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ किया धोखाधड़ी का मामला दर्ज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

मोहाली। 83 वर्षीय एक बुजुर्ग से कस्टम और सीबीआई अधिकारी बनकर कुछ ठगों ने 85 लाख रुपये ठग लिए। मामला साइबर क्राइम पुलिस के पास पहुंचा है। साइबर पुलिस ने पीडि़त निरवैर सिंह के बयान पर अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता निरवैर सिंह ने कहा कि ठग पूरे जीवन की जमा पूंजी ले गए।

निरवैर सिंह ने साइबर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पास एक फोन आया। कॉलर ने उसे कहा कि वह मुंबई एयरपोर्ट के कस्टम डिपार्टमेंट का अधिकारी बोल रहा है। आरोपी ने कहा कि उनके नाम पर एक पार्सल है, जिसमें 10-15 पासपोर्ट और अवैध दस्तावेज हैं। निरवैर सिंह ने कहा कि ना तो उन्होंने ऐसा कोई पार्सल भेजा है और न ही उनका मुंबई से कोई वास्ता है। नकली अधिकारी ने डराने के लिए कहा कि पार्सल पर उनका आधार नंबर लिखा है। बाद में उस नकली कस्टम अधिकारी ने कहा कि वह उसकी कॉल सीबीआई के वरिष्ठ अधिकारी को ट्रांसफर कर रहा है। उसे व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल आई और सामने बैठे व्यक्ति ने अपना नाम सुनील कुमार बताया और कहा कि वह सीबीआई से है। सुनील नाम के शख्स ने वीडियो कॉल पर उसे डराया कि यह बड़ा अपराध है और अगर उन्होंने इस बारे में परिवार को बताया तो सात साल की जेल हो सकती है। फिर उन्होंने व्हाट्सएप पर उनकी प्रॉपर्टी को जब्त करने का नोटिस भी भेज दिया, जिससे निरवैर सिंह भयभीत हो गए।
विज्ञापन


ठगों ने बैंक खाते की जांच के नाम पर निरवैर सिंह के सारे पैसे ट्रांसफर करने को कहा, ताकि आरबीआई उनके पैसे की जांच कर सके। ठगों ने एक बैंक अकाउंट की जानकारी भी भेजी, जिसमें निरवैर सिंह ने 85 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। पैसे भेजने के बाद उन्हें ठगी का एहसास हुआ, जिसके बाद उन्होंने मोहाली साइबर क्राइम में शिकायत दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed