फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   84 unclaimed sets of ashes bid farewell at Kiratpur Sahib

Mohali News: 84 लावारिस अस्थियों को कीरतपुर साहिब में मिली विदाई

Tue, 14 Jul 2026 01:41 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
84 unclaimed sets of ashes bid farewell at Kiratpur Sahib
मोहाली। सेक्टर-57 के श्मशान घाट में वर्षों से रखी करीब 84 लावारिस अस्थियों का सोमवार को सम्मानजनक जल प्रवाह किया गया। युवा पार्षद कमलप्रीत सिंह बन्नी अपनी टीम के साथ इन अस्थियों को श्री कीरतपुर साहिब ले गए। उनके साथ दविंदर सिंह जुगनी, रूपिंदर कंवर, प्रिंस और कमलदीप सिंह भी मौजूद रहे। ये अस्थियां उन लावारिस शवों की थीं जिनका अंतिम संस्कार सेक्टर-57 के श्मशान घाट में हुआ था। इनमें सड़क हादसों में मारे गए अज्ञात लोग, भिखारी और कोविड के समय के ऐसे व्यक्ति शामिल थे जिनकी पहचान नहीं हो सकी या कोई दावेदार सामने नहीं आया। अंतिम संस्कार के बाद अस्थियां श्मशान घाट में ही सुरक्षित रखी गई थीं।
विज्ञापन

सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वहन
करीब दो माह पहले नगर निगम ने इन अस्थियों के संबंध में सार्वजनिक नोटिस जारी किया था। संभावित परिजनों या दावेदारों से संपर्क करने की अपील की गई थी। निर्धारित अवधि तक कोई दावा सामने नहीं आने पर इनके सम्मानजनक अंतिम धार्मिक संस्कार का निर्णय लिया गया। पार्षद बन्नी ने कहा कि किसी भी व्यक्ति की अंतिम धार्मिक प्रक्रिया अधूरी नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने जोर दिया कि जिन लोगों का इस दुनिया में कोई अपना नहीं बचा, उनके प्रति समाज का दायित्व बनता है। इसी भावना से सभी अस्थियों का पूरे सम्मान के साथ कीरतपुर साहिब में जल प्रवाह कराया गया। यह पहल मानवता और सामाजिक संवेदनशीलता का संदेश देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed