फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   वूमेन पेज के लिए, अब छात्राएं साइकिल पर जाएगी स्कूल

वूमेन पेज के लिए, अब छात्राएं साइकिल पर जाएगी स्कूल

Thu, 07 Mar 2019 02:26 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Thu, 07 Mar 2019 02:26 AM IST
विज्ञापन
वूमेन पेज के लिए, अब छात्राएं साइकिल पर जाएगी स्कूल
अब पैदल नहीं साइकिल पर स्कूल जाएंगी छात्राएं
विज्ञापन

लड़कियों को स्कूलों से जोड़ने के लिए सरकार ने चलाई स्कीम
11वीं और 12वीं की छात्राओं को वितरित की जा रही हैं साइकिलें
अब तक जिले में 4459 साइकिलें बांटीं गईं
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। जिले के विभिन्न स्कूलों में कक्षा 11वीं और 12वीं में पढ़ने वाली छात्राओं को अब पैदल स्कूल नहीं जाना पड़ेगा, बल्कि वह अब साइकिल पर स्कूल जाएंगी। यह साइकिल सरकार द्वारा उन्हें माई भागो स्कीम के तहत बिल्कुल फ्री मुहैया करवाई जा रही है। डीसी गुरप्रीत कौर सपरा ने खुद इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि अब तक जिले में 4459 साइकिलें वितरित की गई हैं।

स्कूलों में छात्राओं की संख्या को बढ़ाने के लिए सरकार की तरफ से यह प्रयास किया गया था। इस दौरान डीसी ने जिले के लोगों को अपनी बेटियों को अधिक से अधिक पढ़ाने के लिए भी नसीहत दी। डीसी ने कहा कि जब एक औरत पढ़-लिख जाती है तो सारा परिवार साक्षर हो जाता है। साथ ही एक शिक्षित औरत अपने परिवार के लिए बेहतर भविष्य को यकीनी बना सकती है। डीसी ने बताया कि ब्लाक खरड़-एक में 479, शिक्षा ब्लाक खरड़-दो में 394, शिक्षा ब्लाक खरड़-तीन में 1068, शिक्षा ब्लॉक डेराबस्सी-एक में 660, शिक्षा ब्लॉक डेराबस्सी-दो में 604, शिक्षा ब्लॉक बनूड़ में 326, शिक्षा ब्लॉक कुराली में 562 व ब्लॉक माजरी में 366 साइकिलें वितरित की जा चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed