{"_id":"5c40e559bdec227381665406","slug":"81547756889-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चैकिंग में खुल गई सिविल अस्पताल की पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चैकिंग में खुल गई सिविल अस्पताल की पोल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसडीएम की चेकिंग में खुली सिविल अस्पताल की पोल
अल्ट्रासाउंड मशीन 24 दिसंबर से पड़ी है बंद, सुबह दस बजे तक एक्सरे भी शुरू नहीं हो पाए थे
रजिस्ट्रेशन काउंटर भी सुबह सवा नौ बजे तक बंद पड़ा था
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। एसडीएम की औचक चेकिंग में वीरवार को सिविल अस्पताल में मरीजों को दी जा रही सुविधाओं की पोल खुल गई है। अस्पताल में जहां अल्ट्रासाउंड मशीन करीब एक महीने से बंद पड़ी मिली वहीं, सार्वजनिक शौचालय की हालत भी काफी खराब पाई गई। इससे बीमारी फैलने का हर समय डर बना हुआ है। इस दौरान एसडीएम ने सेहत विभाग के अधिकारियों को सारी खामियां तुरंत दूर करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा इस प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं कर जाएगी।
एसडीएम जगदीप सहगल ने वीरवार को सिविल अस्पताल की औचक चेकिंग की। इस दौरान उनके साथ तहसीलदार व नायब तहसीलदार भी थे। चेकिंग में अस्पताल में शौचालय बंद पड़े थे। अल्ट्रासाउंड मशीन चौबीस दिसंबर से बंद हैं। उन्होंने बताया कि सुबह दस बजे तक मरीजों के एक्सरे शुरू नहीं हो पाए। इतना ही नहीं रजिस्ट्रेशन काउंटर भी सुबह सवा नौ बजे तक शुरू नहीं हो पाया था।
एसडीम ने बताया कि अस्पताल में मरीजों की भीड़ थी। इतना ही नहीं काउंटर में लंबी लंबी लाइनें लगी हुई थी। एसडीएम ने इस मौके मेडिकल अफसरों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को मरीजों का खास ध्यान रखने की हिदायत दी है।
विज्ञापन
जिक्रयोग है कि इससे पहले एक बार विधायक एवं कैबिनेट मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने भी अस्पताल का दौरा किया था। इस दौरान भी कई खामियां सामने आई थीं। उन्होंने इस दौरान सारी खामियों को तुरंत सुधारने के आदेश दिए थे।