{"_id":"5ab951ac4f1c1bec3f8b525e","slug":"81522094508-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीटिंग में 11.50 करोड़ के बजट को प्रवानगी,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मीटिंग में 11.50 करोड़ के बजट को प्रवानगी,
Updated Tue, 27 Mar 2018 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नगर काउंसिल की मीटिंग में 11.50 करोड़ के बजट को मंजूरी
कुराली। वर्ष 2018-19 के बजट को लेकर सोमवार को काउंसिल प्रधान कृष्णा देवी की अध्यक्षता में मीटिंग हुई। इस दौरान 11.50 करोड़ के बजट को मंजूरी दी गई। मीटिंग में वर्ष 2018-19 वित्तीय वर्ष के लिए 11.50 करोड़ का बजट हाउस में पेश किया गया। आमदनी की पेश की योजना के अनुसार काउंसिल को इस दौरान सबसे ज्यादा आय वैट से होगी। आंकड़ों के अनुसार काउंसिल को वैट से 6.5 करोड़, प्रॉपर्टी टैक्स से 45 लाख, बिजली चुंगी से 50 लाख, एक्साइज ड्यूटी से दो करोड़, पानी के बिल से 60 लाख, रेंट से आठ लाख, लाइसेंस से एक लाख, बिल्डिंग एप्लीकेशन फीस से 80 लाख, इश्तहारों से 10 लाख और फुटकल साधनों से 13 लाख की आय होने की उम्मीद है। इस दौरान वर्ष भर खर्च की जाने वाली राशि में सबसे ज्यादा 4.57 करोड़ रुपये कर्मचारियों पर खर्च किए जाएंगे। जो कुल खर्च का 40 प्रतिशत से भी अधिक है। काउंसिल द्वारा विकास कार्यों पर 6.73 करोड़ खर्च करने की योजना है, जो कुल खर्च का करीब 56 फीसदी है। इसके अलावा 45 लाख रुपये स्ट्रीट लाइटों के बिल पर, 1.30 करोड़ ट्यूबवेलों के बिलो की अदायगी पर, 50 लाख रुपये वाटर सप्लाई मेंटेनेंस पर, गलियों-नालियों और सड़कों पर पेवर ब्लॉक लगाने पर 2.75 करोड़ रुपये खर्च करने की योजना है। हाउस की ओर से सिटी पुलिस चौकी को शहीद भगत सिंह पार्क में बंद पड़ी लाइब्रेरी की इमारत छह महीने के लिए देने को मंजूरी दी गई। इस मीटिंग में सभी पार्षद मौजूद थे।