{"_id":"5a9afbb54f1c1bdd0b8b6c54","slug":"81520106421-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्मशान की राख व हड़िडयों से खेली गई होली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्मशान की राख व हड़िडयों से खेली गई होली
Updated Sun, 04 Mar 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
...ऐसा गांव जहां श्मशान की राख व हड्डियों से खेली होली
पूरे इलाके की दुकानों के बाहर लगी थी हड्डियां और बिखरी थी राख
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
एक तरफ जहां पूरे देश में रंगों और फूलों से होली खेली गई। वहीं, मोहाली शहर से सटे गांव सोहाना में अलग अंदाज में होली मनाई गई। यहां पशुओं की हड्डियां और श्मशान की राख से होली खेली जाती है। भले ही अब यह चलन कम हो रहा है। हालांकि गांव के लोग इसे गांव की खुशहाली और समृद्धि से जोड़कर देखते हैं। इलाके के पार्षद परविंदर सिंह सोहाना ने कहा कि इस बार पहले के मुकाबले हड्डियों व गंदगी से होली खेलने का क्रेज कम हुआ है। उन्होंने बताया कि वह लोगों को इस बारे में लगातार जागरूक कर रहे।
गांव सोहाना में किसी तरह माहौल खराब न हो, इसके लिए पुलिस ने शुक्रवार को कड़े इंतजाम किए गए थे। इसके बावजूद भी गांव में हड्डी, रोड़ी व श्मशान की राख फेंककर चले गए। दुकानों के बाहर पशु की हड्डियां लटकी पड़ी थी। इसके बाद लोगों ने भी इसी स्टाइल में होली खेली। इसके बाद लोगों ने गंदगी को हटाकर फूलों और रंगों से होली खेली। हालांकि इस बार राख और हड्डी से होली खेलने का रुझान कम रहा। इस गांव में हड्डा रोड़ी से होली खेलने की परंपरा कब शुरू हुई, इसे बारे में किसी को पता नहीं है। गांव के एक बुजुर्ग ने बताया कि श्मशान घाट की राख न डाली गई तो गांव में मौतें होनी शुरू हो जाएंगी। दुकानों के आगे पशुओं की हड्डियां टांगे जाने के बारे में लोगों का विश्वास है कि इससे व्यापार में वृद्धि होती है। यदि यह हड्डियां दुकानों के आगे न रखी जाएं तो व्यापार में घाटा होगा।
दिव्यांग को दी ट्राई साइकिल
मोहाली शहर में होली पूरे जोश व उत्साह से मनाई गई। इस दौरान विभिन्न वर्गों के लोगों ने मिलकर त्योहार मनाया। एक तरफ जहां युवाओं की टोलियां बाइकों व कारों में होली मनाने के लिए निकली तो इलाके की महिलाओं ने गलियों में होली खोली। एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की बधाईयां। कई लोगों ने जरूरतमंद लोगों की सेवा कर होली मनाई। सेक्टर-70 कुंभड़ा लाइट प्वाइंट पर समस्त ठेकेदार यूनियन की तरफ से होली मनाई गई। इस दौरान प्रधान हीरा लाला, उप उप्रधान झब्बू, कैशियर संजय कुमार ने मिलकर एक दिव्यांग लड़की को ट्राई साइकिल दी। इस दौरान मेंबर पूरन लाल, जीवाराम, सूरजपाल, रोताष, राजू और प्रेमलाल भी मौजूद थे।