{"_id":"68c47cc141db55745500f644","slug":"80-enhancement-sangharsh-committee-will-protest-against-gmada-for-breaking-the-promise-mohali-news-c-71-1-spkl1025-133383-2025-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: 80 एन्हांसमेंट संघर्ष कमेटी वादाखिलाफी के विरोध में गमाडा के खिलाफ करेगी प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: 80 एन्हांसमेंट संघर्ष कमेटी वादाखिलाफी के विरोध में गमाडा के खिलाफ करेगी प्रदर्शन
विज्ञापन
मोहाली। सेक्टर-76 से 80 एन्हांसमेंट संघर्ष कमेटी 24 सितंबर को गमाडा के खिलाफ प्रदर्शन करेगी। इस संबंध में शुक्रवार को सेक्टर-79 के बड़े पार्क में आयोजित कमेटी की मीटिंग में फैसला लिया गया। नगर निगम पार्षद हरजीत सिंह भोलू ने बताया कि सेक्टरों के निवासी अवैध एन्हांसमेंट को खत्म करने के लिए पहले भी धरना और रैलियां कर चुके हैं।
इस संदर्भ में गमाडा अधिकारियों ने बार-बार आश्वासन दिया है कि जल्द ही एन्हांसमेंट पर फैसला लिया जाएगा, लेकिन सरकार की तरफ से अभी तक कोई फैसला नहीं लिया गया है। उन्होंने बताया कि मीटिंग के दौरान सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि गमाडा अधिकारी वादाखिलाफी के विरोध में 24 सितंबर को गमाडा के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। इसके तहत 24 सितंबर को चारों सेक्टरों के निवासी सबसे पहले अपने-अपने सेक्टरों में बताई गई जगह पर इकट्ठा होंगे।
वहां से वे सुबह 10 बजे गुरुद्वारा सिंह शहीदां सोहाना के पास मार्केट की पार्किंग में पहुंचेंगे। इसके बाद सुबह 10:30 से दोपहर 12:30 बजे तक चौक के बीचोंबीच शांतिपूर्ण धरना देंगे। उन्होंने कहा कि अगर गमाडा के अधिकारी अब भी नहीं जागे तो जल्द ही एक और मीटिंग करके कड़े संघर्ष का ऐलान किया जाएगा और जब तक एन्हांसमेंट खत्म नहीं किया जाता तब तक संघर्ष जारी रहेगा। इस मौके पर हरदयाल चंद बडबर, मेजर सिंह, जरनैल सिंह, भगवंत सिंह गिल, अवतार सिंह, नवजोत सिंह बाछल, मेजर सिंह, सुरिंदर सिंह कंग, एमपी सिंह मौजूद रहे।