{"_id":"5ab01b034f1c1b27088b6199","slug":"71521490691-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीरकपुर : सड़क न बनने को लेकर सड़क पर उतरे लोग, किया रोष प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीरकपुर : सड़क न बनने को लेकर सड़क पर उतरे लोग, किया रोष प्रदर्शन
Updated Tue, 20 Mar 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क न बनने पर लोगों ने किया प्रदर्शन
पार्षदों की गुमशुदगी के लगाए नारे
अमर उजाला ब्यूरो
जीरकपुर।
कई महीने इंतजार के बाद भी सड़क न बनने पर गांव पभात के लोगों ने रोष प्रदर्शन किया। गुरप्रीत सिंह, तिरलोचन सिंह, हरपाल सिंह, गुरजीत सिंह, बलविंदर वर्मा, कुलदीप सिंह, मंजीत कौर समेत अन्य गांववासियों ने बताया कि वह लंबे समय से गांव पभात में 500 मीटर की सड़क बनवाने की मांग कर रहे हैं। इसके लिए विधायक एनके शर्मा, पार्षद सुरिंदर छिंदा व नगर काउंसिल अधिकारियों को समक्ष गुहार लगा चुके हैं। इसके बावजूद उनकी मांग पर ध्यान नहीं दिया जा रहा। आलम यह है कि खस्ताहाल सड़क के कारण वाहन चालकों को परेशानी हो रही है।
रविवार को गांववासियों ने खस्ताहाल सड़क न बनाने के विरोध में रोष प्रदर्शन किया। गांववासियों ने स्थानीय पार्षदों की गुमशुदगी के नारे लगाए। पार्षदों द्वारा लोगों की समस्याओं की ओर ध्यान न देने पर नाराजगी जताई। गांववासियों ने रोष प्रदर्शन के दौरान काउंसिल प्रशासन को 10 दिनों का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि अगर प्रशासन ने तय समय में सड़क नहीं बनवाई तो सभी मिलकर खुद निर्माण कार्य शुरू कर देंगे। इसके बाद प्रशासन को पभात गांव के किसी भी कार्य में दखलंदाजी करने की इजाजत नहीं दी जाएगी।
मामले की जानकारी मिलने के बाद अधिकारियों को रिपोर्ट तैयार करने को कहा गया है। रिपोर्ट आने के बाद जल्द ही सड़क का निर्माण कर दिया जाएगा।
-मनवीर सिंह गिल, ईओ, नगर काउंसिल जीरकपुर।