फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   पानी के बढे रेट को लेकर सेक्टर 76 से 80 के निवासियों का धरना आज

पानी के बढे रेट को लेकर सेक्टर 76 से 80 के निवासियों का धरना आज

Mon, 19 Mar 2018 01:52 AM IST
Updated Mon, 19 Mar 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
पानी के बढे रेट को लेकर सेक्टर 76 से 80 के निवासियों का धरना आज
पानी के बढे़ दामों के खिलाफ गमाडा दफ्तर के बाहर धरना आज
विज्ञापन

सेक्टर-76 से 80 के निवासी गमाडा के खिलाफ आरपार की लड़ाई के मूड में
धरने की तैयारियां पूरी, जरूरत पड़ी तो सड़कों पर परिवार समेत उतरेंगे लोग
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
गमाडा द्वारा सेक्टर-76 से 80 में पानी के दामों में की गई बढ़ोत्तरी का मामला गरमाता जा रहा है। इसके खिलाफ लोगों ने अब गमाडा के खिलाफ सड़क पर उतरने का फैसला किया है। लोगों का कहना है कि सेक्टर-76 से 80 में विकास कार्य नहीं हो रहे हैं। इसके बावजूद पानी के दामों में वृद्धि की जा रही है। सेक्टर के लोगों ने सोमवार को गमाडा दफ्तर के बाहर धरना देने का फैसला किया है। इसके लिए सभी तैयारियां भी मुकम्मल कर ली गई हैं।

गमाडा द्वारा विकसित किए गए सेक्टर-76 से 80 की प्लाट अलाटमेंट एंड डेवलपमेेंट वेलफेयर कमेटी की मीटिंग हुई। मीटिंग प्रधान सुच्चा सिंह कलोड़ की अगुवाई में हुई, जिसमें कमेटी ने गमाडा द्वारा 01-07-2017 को पानी के दामों में की गई पांच गुना बढ़ोत्तरी का विरोध किया। साथ ही कहा कि कमेटी द्वारा लगातार गमाडा से पानी के दामों में की गई बढ़ोत्तरी को वापस लेने की मांग की जा रही है। इसको लेकर दिसंबर में गमाडा दफ्तर के बाहर धरना भी दे चुके हैं, इसके बावजूद उनकी सुनवाई नहीं हो रही। अब कमेटी ने गमाडा के खिलाफ सड़क पर उतरने का फैसला किया है। कमेटी ने फैसला किया है कि सोमवार को गमाडा दफ्तर के गेट पर धरना दिया जाएगा। इसके बाद भी गमाडा ने अपने फैसले को वापस नहीं लिया तो संघर्ष को और तेज किया जाएगा। इसके अलावा कमेटी ने सेक्टर-76 से 80 में विकास कार्य को भी जल्द पूरा करने की मांग की है। मीटिंग में इंदरजीत सिंह, सरदूल सिंह पुनिया, संत सिंह, गुरमेल सिंह ढींढसा, सुदर्शन सिंह, दर्शन सिंह, हरदयाल चंद, हरमेश लाल, संतोख सिंह और डॉ. मनमोहन सिंह भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed