फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   दाखिले की टेंशन खत्म, अब एप पर मिलेगी जानकारी

दाखिले की टेंशन खत्म, अब एप पर मिलेगी जानकारी

Sun, 19 Nov 2017 01:34 AM IST
Updated Sun, 19 Nov 2017 01:34 AM IST
विज्ञापन
दाखिले की टेंशन खत्म, अब एप पर मिलेगी जानकारी
दाखिले की टेंशन खत्म, अब एप पर मिलेगी जानकारी
विज्ञापन

शिक्षा विभाग ने लोगों की सुविधा के लिए तैयार किया एप
रोजाना एप को किया जाएगा अपडेट, विभाग भी रखेगा नजर
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
राज्य के सरकारी स्कूलों में शुरू किए गए प्री प्राइमरी कक्षाओं के दाखिले से जुड़ी हर जानकारी अब लोगों को मोबाइल पर मिल जाएगी। शिक्षा विभाग ने लोगों की सुविधा के लिए एक विशेष एप तैयार किया है। इसकी पुष्टि शिक्षा सचिव कृष्ण कुमार ने की है। उन्होंने बताया कि एप लोगों के लिए वरदान साबित होगा।

शिक्षा विभाग ने बताया कि इस एप में बच्चों के रोजाना दाखिले को स्कूल वाइज अपडेट किया जाएगा। इस एप में ब्लॉक स्तर तक के सभी स्कूलों की जानकारी उपलब्ध होगी। अधिकारियों के मुताबिक इस एप से विभाग को भी फायदा होगा। क्योंकि उन्हें सारी जानकारी एप से मिल पाएगी। वहीं, विभाग भी दाखिला प्रक्रिया पर सीधे नजर रख पाएगा। प्राइमरी अध्यापक भी खुद एप में डाटा अपडेट कर पाएंगे। इतना ही नहीं इस काम के लिए विभाग की तरफ से एक स्पेशल विंग गठित किया गया है। जो सभी कामों की मॉनीटरिंग करता है। जिक्रयोग है शिक्षा विभाग ने पहली बार सरकारी स्कूलों में प्राइवेट की तरह प्री प्राइमरी सिस्टम शुरू किया है। इसके तहत प्री प्राइमरी कक्षाओं नर्सरी, केजी व अपर केजी के दाखिले की प्रक्रिया शुरू की गई है। वहीं, विभाग की सोच है कि अधिक से अधिक लोगों का फायदा हो सकें। इसके साथ ही विभाग की यह भी सोच है कि यह सिस्टम शुरू होने से सरकारी स्कूलों से अब बच्चे जुड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed