{"_id":"6a2321780a997619ef046e68","slug":"6676-pre-sir-mapping-work-completed-in-mohali-district-mohali-news-c-71-1-spkl1025-143258-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: मोहाली जिले में 66.76 प्रतिशत प्री-एसआईआर मैपिंग कार्य पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: मोहाली जिले में 66.76 प्रतिशत प्री-एसआईआर मैपिंग कार्य पूरा
विज्ञापन
मोहाली। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पंजाब में मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण फेज-3 चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत मोहाली जिले में प्री-एसआईआर मैपिंग का 66.76 प्रतिशत कार्य 3 जून तक पूरा कर लिया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी कोमल मित्तल ने बताया कि जिले के कुल 8,54,381 मतदाताओं में से 5,70,722 मतदाताओं का वर्ष 2003 की मतदाता सूची से मिलान सफलतापूर्वक किया जा चुका है।
उन्होंने बताया कि एसडीएम खरड़, डेराबस्सी और मोहाली को इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिले में 838 पोलिंग बूथ, 838 बीएलओ और 83 सेक्टर अधिकारी तैनात किए गए हैं ताकि पूरा कार्य समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पूरा हो सके। आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 15 जून से 24 जून तक ईआरओ, सुपरवाइजर और बीएलओ को प्रशिक्षण दिया जाएगा तथा गणना प्रपत्रों की डाउनलोडिंग और प्रिंटिंग का कार्य किया जाएगा। इसके बाद 25 जून से 24 जुलाई तक बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं से जानकारी एकत्र करेंगे और प्री-प्रिंटेड फॉर्म भरेंगे। एक प्रति मतदाता को रसीद के रूप में दी जाएगी। मतदाता सूची की प्रारंभिक प्रकाशन 3 अगस्त 2026 को किया जाएगा, जिसके बाद 3 अगस्त से 2 सितंबर तक दावे और आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। इनका निपटारा 28 सितंबर तक किया जाएगा और अंतिम मतदाता सूची 1 अक्टूबर 2026 को प्रकाशित होगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों से बूथ लेवल एजेंट नियुक्त करने की अपील की है ताकि प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी हो सके। उन्होंने कहा कि एसआईआर के हर चरण में राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी और बीएलओ को घर-घर जाकर मतदाताओं से पूरा सहयोग मिलेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि आधार कार्ड को केवल पहचान के स्रोत के रूप में स्वीकार किया जाएगा, न कि प्रमाण के रूप में।