फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   65 people came in the grip of dengue in Mohali district

मोहाली जिले में 65 लोग आए डेंगू की चपेट में

Mon, 31 Oct 2022 02:06 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Mon, 31 Oct 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
65 people came in the grip of dengue in Mohali district
मोहाली। जिले में डेंगू का संकट गहराया गया है। रविवार को करीब 65 लोग डेंगू की चपेट में आए हैं। काफी संख्या में लोग जिले के अस्पतालों में पहुंच रहे हैं। सिविल सर्जन डॉ. आदर्श पाल कौर ने लोगों से अपील की है कि वह डेंगू से बचाव के लिए जागरूक रहें। अगर किसी में वह डेंगू के लक्षण लगते हैं तो तुरंत सरकारी अस्पताल में जाए। वहां डेंगू का टेस्ट व इलाज फ्री होता है। वहीं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बूथगढ़ के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. अलकजोत कौर के नेतृत्व में ग्राम जुझार नगर में सेहत विभाग की टीम ने सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों को साथ लेकर जागरूकता रैली निकाली। इस रैली ने गांव के अलग-अलग हिस्सों में जाकर लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन

रैली के दौरान विद्यार्थियों और लोगों को संबोधित करते हुए डॉ. किरणदीप कौर ने कहा कि इस रैली का मकसद लोगों को इस बीमारी के लक्षण, कारण, बचाव और इलाज के बारे में जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि आजकल डेंगू के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इससे जागरूकता बहुत जरूरी है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे अपने घरों और आसपास सफाई रखें और पानी जमा न होने दें। साथ ही डेंगू से बचाव के लिए शरीर को पूरी तरह से ढकने वाले कपड़े पहनें। किसी भी कारण से डेंगू बुखार होने पर घबराने की जरूरत नहीं है। मरीज को ऐसे सरकारी स्वास्थ्य संस्थान में लाया जाना चाहिए जहां डेंगू की जांच और इलाज बिल्कुल मुफ्त हो। रोगी को अधिक तरल पदार्थ जैसे पानी, जूस, नींबू पानी, नारियल पानी आदि का सेवन करना चाहिए और आराम करना चाहिए। किसी भी जानकारी के लिए स्वास्थ्य विभाग के हेल्पलाइन नंबर 104 पर संपर्क किया जा सकता है। इस अवसर पर आरएमओ डॉ. किरणदीप कौर, डॉ. ज्योति, कार्यकर्ता रंजीत कौर, कुलविंदर कौर, जतिंदर सिंह, जसपाल सिंह, मीनाक्षी सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन

यह है डेंगू के लक्षण
डेंगू एडीज एजिप्टी मच्छर के काटने से होने वाला बुखार है। डेंगू के सामान्य लक्षणों में तेज सिरदर्द और तेज बुखार, मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द, आंख के पिछले हिस्से में दर्द, स्थिति बिगड़ने पर नाक, मुंह और मसूड़ों से खून आना, जी मिचलाना और उल्टी होना शामिल हैं। डेंगू फैलाने वाले मच्छर खड़े साफ पानी जैसे कूलर, पानी की टंकी, फूलदान, रेफ्रिजरेटर के पीछे ट्रे, टूटे-फूटे बर्तन और खाली टायर और पानी के ड्रम आदि में पैदा होते हैं। इनमें पानी जमा न होने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed