फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   एकम सिंह ढिल्लों हत्याकांड में रोमांचक मोड़

एकम सिंह ढिल्लों हत्याकांड में रोमांचक मोड़

Fri, 15 Mar 2019 01:55 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Fri, 15 Mar 2019 01:55 AM IST
विज्ञापन
एकम सिंह ढिल्लों हत्याकांड में रोमांचक मोड़
एकम सिंह ढिल्लों हत्याकांड में आया नया मोड़
विज्ञापन

अदालत में दो गवाहों ने सीरत को पहचानने से किया मना
अदालत ने केस की अगली सुनवाई तीन अप्रैल को निश्चित की है
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। एकम सिंह ढिल्लों हत्याकांड की अदालत में सुनवाई के दौरान उस समय नया मोड़ आ गया जब गुरुद्वारा अंब साहिब के मैनेजर जगीर सिंह व सेवादार ने केस की मुख्य आरोपी सीरत ढिल्लों को पहचानने से इंकार कर दिया। उन्होंने अदालत में कहा कि उन्होंने उस दिन कपड़ों वाला सूटकेस तो देखा था लेकिन उस सूटकेस को वहां कौन फेंक कर गया, उसके बारे में उन्हें जानकारी नहीं है। इसमें पहले भी कई गवाहियां हो चुकी हैं। अदालत ने केस की अगली सुनवाई 3 अप्रैल को निश्चित की है।
एकम की हत्या के बाद फेज-8 स्थित गुरुद्वारा अंब साहिब के नजदीक से एक सूटकेस मिला था जिसे बाद में जला दिया गया था। पुलिस को जब उस सूटकेस के बारे में पता चला तो पुलिस ने गुरुद्वारा साहिब के मैनेजर तथा सेवादार को भी गवाहों में शामिल किया था। दूसरी तरफ पुलिस द्वारा इस केस की जांच के लिए बनाई गई एसआईटी द्वारा सीरत ढिल्लों की माता व एक अन्य व्यक्ति को इस केस में नामजद करने या उन्हें क्लीन चिट देने संबंधी भी कोई रिपोर्ट अभी तक अदालत में पेश नहीं की है।
विज्ञापन

जिक्रयोग है कि मार्च 2017 में एकम ढिल्लों की हत्या कर उसके शव को ठिकाने लगाने के लिए ले जा रही उसकी पत्नी सीरत ढिल्लों का भेद उस समय खुल गया था जब वह लाश वाला सूटकेस अपनी बीएमडब्ल्यू कार में रखने के लिए किसी आटो चालक की मदद मांग रही थी। जैसे ही आटो चालक को पता चला तो उसने पुलिस को सूचित कर दिया था। इसके बाद सीरत फरार हो गई थी। उसके बाद उसने 10 अप्रैल को पुलिस के पास आत्मसमर्पण कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed