फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   डीसी आफिस में अब पूरा हफ्ता नहीं होगा काम

डीसी आफिस में अब पूरा हफ्ता नहीं होगा काम

Wed, 13 Feb 2019 01:08 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Wed, 13 Feb 2019 01:08 AM IST
विज्ञापन
डीसी आफिस में अब पूरा हफ्ता नहीं होगा काम
डीसी ऑफिस व तहसीलों में आज से पूरा हफ्ता नहीं होगा काम
विज्ञापन

- सरकार की मुलाजिम विरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष की राह पर
- न होंगी रजिस्ट्रियां व न मिल पाएंगी किसी भी तरह की मंजूरियां
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। सेक्टर-76 स्थित जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स में स्थित सरकारी दफ्तर व सभी तहसील ऑफिसों में बुधवार से काम पूरी तरह से रुक जाएगा। इस दौरान संपत्ति की रजिस्ट्री से लेकर अन्य किसी भी तरह का काम नहीं होगा जिससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ेगी। यह स्थिति पैदा हुई सरकार द्वारा मुलाजिमों की मांगों को न सुने जाने से। मुलाजिमों ने संघर्ष की राह पर जाने का फैसला लिया है।
डीसी ऑफिस कर्मचारी यूनियन के सूबा चेयरमैन ओम प्रकाश ने बताया कि 13 से 17 फरवरी तक मुलाजिम वर्ग की तरफ से दफ्तरों को ताले लगाकर रोष रैलियां की जाएंगी। पंजाब और चंडीगढ़ स्थित दफ्तरों से लेकर फील्ड में हर सरकारी, अर्ध सरकारी, बोर्डों, निगमों में सरकारी कामकाज बंद रहेगा। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने मुलाजिमों की मांगें न मानीं तो आने वाले दिनों में कर्मचारी सामूहिक छुट्टी लेकर विधानसभा की तरफ रोष मार्च करेंगे। लोकसभा चुनावों में भी कर्मचारी वर्ग विरोध करेगा।
विज्ञापन

जिक्रयोग है कि इससे पहले मंगलवार को डीसी दफ्तर कर्मचारी यूनियन द्वारा पंजाब सरकार की मुलाजिम विरोधी नीतियों के खिलाफ मार्च निकाला गया। साथ ही काले झंडे लहराए गए। यूनियन के सूबा चेयरमैन ओम प्रकाश और प्रधान गुरनाम सिंह विर्क ने पटियाला में अध्यापकों पर किए गए लाठीचार्ज की निंदा की। उन्होंने कहा कि सरकार की मुलाजिम विरोधी नीतियों के विरुद्ध जनतक काम बंद करके हड़ताल करने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed