फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   पशु लालड़ू गऊशाला में होंगे शिफ्ट

पशु लालड़ू गऊशाला में होंगे शिफ्ट

Mon, 14 Jan 2019 01:38 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Mon, 14 Jan 2019 01:38 AM IST
विज्ञापन
पशु लालड़ू गऊशाला में होंगे शिफ्ट
- जिला प्रशासन की तरफ से प्रस्ताव को दी जा चुकी है मंजूरी
विज्ञापन

- जल्दी ही यह प्रक्रिया होगी पूरी, इलाके के लोगों को मिलेगा फायदा

अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। आखिरी इंडस्ट्रियल एरिया फेज-एक स्थित गौशाला से ढाई सौ पशुओं को लालडू गौशाला में शिफ्ट करने की मंजूरी मिल गई है। जिला प्रशासन की तरफ से फाइल को मंजूरी दे गई है। साथ ही फाइल को दोबारा नगर निगम को भेज दिया गया है। जल्द ही अब नगर निगम द्वारा इस काम को पूरा किया जाएगा। अगर सबकुछ सही रहा तो इस हफ्ते यह प्रक्रिया शुरू हो सकती है।
जानकारी के मुताबिक मोहाली गौशाला में 600 पशुओं के रखने की क्षमता है, लेकिन गौशाला में 1200 से भी अधिक पशु हो गए हैं। पशुओं की संख्या बढ़ने से वहां गौशाला प्रबंधकों को भी काफी मुश्किल उठानी पड़ती है। पशुओं की उचित तरीके से केयर तक नहीं हो पाती है। गौशाला प्रबंधक इस मामले को कई बार नगर निगम अधिकारियों के समक्ष उठा चुके थे। वहीं, कैबिनेट मंत्री एवं विधायक बलबीर सिंह सिद्धू के समक्ष भी यह मुद्दा उठा था। जिसके बाद उन्होंने विश्वास दिलाया था कि जल्दी ही पशुओं को लालडृू गौशाला में गौशाला में शिफ्ट किया जाएगा। काफी समय समय से मामला लटका हुआ था।
विज्ञापन


मुआवजे के लिए मांगे 98 लाख रुपये
जानकारी के मुताबिक कुछ समय पहले चंडीगढ़ के एक पति पत्नी सुबह के समय अपनी ड्यूटी पर आ रहे थे। जब वह मटौर पहुंचे थे। तो उनकी बाइक के आगे एक पशु आ गया था। इस दौरान बाइक सवार दंपती रोड पर गिर गए थे। हादसे में व्यक्ति की मौत हो गई थी। जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई थी। इसके बाद पीड़ित परिवार ने इस हादसे के लिए नगर निगम को जिम्मेदार ठहराया था। साथ ही 98 लाख रुपये के मुआवजे की मांग की थी। अब यह मामला हाईकोर्ट में पहुंच गया है। क्योंकि कोर्ट ने निगम की ओर से निगम को नोटिस भेज जवाब मांगा गया था, लेकिन निगम ने जवाब के तौर पर मुआवजा देने पर मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे लगाया गया पशु मालिकों पर जुर्माना
नगर निगम मोहाली द्वारा वर्ष 2018 जनवरी से 11 नवंबर 2018 तक 529 पशुओं को पकड़ा गया था, जिसमें से अभी तक 68 पशुओं का जुर्माना ही वसूला गया है। इनसे निगम ने जुर्माने की राशि 302000 रुपये वसूले। साथ ही निगम की ओर से भेजे गए लैटर के बाद पुलिस विभाग की ओर से कई पशु मालिकों के खिलाफ केस भी दर्ज किए गए।


बीस हजार जुर्माना केस तक दर्ज हो सकता है
जानकारी के मुताबिक नगर निगम द्वारा पकड़े गए पशु छुड़ाने पर अब लोगों को मोटा जुर्माना भुगतना पड़ेगा। इसके लिए नगर निगम ने बीस हजार रुपये जुर्माना तय किया है। साथ ही अगर कोई व्यक्ति जुर्माना भरने के बाद भी बाज नहीं आता है। तो उस पर केस तक दर्ज करवाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed