फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   पक्के बोर्ड लगाकर रोकेंगे शराब तस्करी

पक्के बोर्ड लगाकर रोकेंगे शराब तस्करी

Sat, 15 Dec 2018 01:20 AM IST
Updated Sat, 15 Dec 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
पक्के बोर्ड लगाकर रोकेंगे शराब तस्करी
- लोगों की जागरूकता के लिए एक्साइज विभाग ने लगाए जागरूकता बोर्ड
विज्ञापन

- एक बोतल शराब के साथ पकड़े जाने पर भी वसूले जाएंगे दो लाख

अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। शहर में अब बाहरी राज्यों से कोई एक बोतल भी शराब लेकर आता है, तो पकड़े जाने की स्थिति पर उससे दो लाख रुपये जुर्माना वसूला जाएगा। बाहरी राज्यों से शहर में आने वाले लोग इस बात को समझ पाएं। इसके लिए कर एवं आबकारी विभाग की तरफ से पूरे जिले के एंट्री प्वाइंटों पर कुछ समय प्लास्टिक वाले बोर्ड लगवाए थे, लेकिन शरारती तत्वों ने उन्हें फाड़ दिया था। इसके बाद अब विभाग ने बाकायदा लोहे के बोर्ड लगाए हैं। साथ ही बोर्ड लाल रंग के हैं। इसके अलावा इन पर बाकायदा रेडियम लगी है। जोकि लाइट आने पर चमकती है। इससे कि रात को भी लोग आसानी से उन पर लिखे नियमों को पढ़ पाते हैं।
जानकारी के मुताबिक कर एवं आबकारी विभाग ने पूरी प्लानिंग के साथ अब नए बोर्ड लगाए हैं। बोर्ड में पंजाब और अंग्रेजी में है। ताकि लोगों को आसानी से यह बात समझ में आ जाए। वहीं, यह चीज लोगों की नजर पर आसानी से आ जाए। इसके चलते बोर्ड की लोकेशन काफी बढ़िया रखी गई है। विभाग को उम्मीद है कि इससे जो लोग नियमों के बारे में नहीं जानते हैं। वह भी आसानी से समझ पाएंगे। इसके अलावा विभाग की तरफ से पूरे जिले में स्पेशल नाके लगाकर भी इस बात पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन


11 लोगों से वसूला गया दो -दो लाख जुर्माना
जानकारी के मुताबिक जब कोई व्यक्ति बाहरी राज्य से एक या अधिक बोतल शराब लेकर आता है तो पकड़े जाने पर विभाग द्वारा दो लाख जुर्माना लगाया जाता है। अब तक 11 लोगों पर एक्साइज विभाग की तरफ से यह जुर्माना लग चुका है। विभाग का कहना है उनकी टीमें पूरी तरह से नजर रखे हुए है। उम्मीद है कि जागरूकता बोर्ड लगने से जो कई लोग अनजाने में पकड़े जाते हैं। उन्हें इससे आसानी से जानकारी मिल पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां लगाए गए हैं बोर्ड
जानकारी के मुताबिक मोहाली जिला बहुत बड़ा है। जिले की सीमा चंडीगढ़, हरियाणा और हिमाचल से लगती है। ऐसे मेें सभी सीमावर्ती इलाकों से गुजर रही सड़कों पर जागरूकता बोर्ड लगाए गए हैं। बोर्ड बाकायदा सीमेंट लगाकर पक्के किए हैं। ताकि कोई उन्हें नुकसान न पहुंचा पाए।


चंडीगढ़ और हरियाणा से होती है शराब तस्करी
शहर में सबसे ज्यादा शराब तस्करी चंडीगढ़ और हरियाणा से होती है। क्योंकि दोनों राज्यों में शराब काफी सस्ती है। इसके अलावा दोनों सीमाएं जिले में जुड़ी होने के चलते लोग आसानी से शराब लेकर मोहाली में प्रवेश कर जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed