{"_id":"5bf861e5bdec22419677df94","slug":"61543004645-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशियां आपके द्वार प्रोग्राम से खिलेंगे चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशियां आपके द्वार प्रोग्राम से खिलेंगे चेहरे
Updated Sat, 24 Nov 2018 01:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेज-सात स्थित ब्रह्माकुमारीज कांप्लेक्स सुख शांति भवन में आज से होगा प्रोग्राम का आगाज
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। फेज-सात स्थित ब्रह्माकुमारीज कांप्लेक्स सुख शांति भवन में शनिवार शाम से तीन दिवसीय मेडिटेशन रिट्रीज का आगाज होगा। इसे खुशियां आपके द्वार नाम दिया गया है। प्रोग्राम में जज, सीनीयर प्रशासनिक अधिकारी, चिकित्सक, उद्योगपति, समाज सेवक, राजनीतिज्ञ, सुरक्षा अधिकारी, शिक्षाविद, अभियंता, युवा, महिलाएं शामिल होगी। यह जानकारी मोहाली क्षेत्र के राजयोग केंद्रों की निर्देशिका ब्रह्माकुमारी प्रेमलता बहन जी ने एक संवाददाता संगोष्टी में दी। उन्होंने मेडीटेशन रिट्रीट के उद्देश्य को स्पष्ट करते कहा कि यह रिट्रीट प्रतिभागियों को रोगों से मुक्ति की राह दिखाते हुए आंतरिक शांति व खुशियों का अनुभव करवाएगी। उन्होंने कहा कि खुशी वास्तव में मानव जीवन का खजाना है, लेकिन नकारात्मकता के कांटों के कारण यह हमारे से ओझल हो गई है। मांउट आबू से पधारे प्रोफेसर ओंकार चंद निर्धारित कार्यक्रम अनुसार प्रतिभागियों को संबोधित करेंगे। रिट्रीट 25 व 26 नवंबर को भी प्रात: 6.30 से 8.00 बजे व सांय 6.00 से 7.30 बजे होगी, जिसमें प्रवेश नि:शुल्क होगा। व्यवस्थापकों ने लोगों के लिए बहुत सुंदर बैठने की व्यवस्था की है। सीसीटीवी कैमरों का भी प्रबंध किया है। गाड़ियों की पार्किंग की व्यवस्था श्री गुरु रविवादास भवन के परिसर में की गई है ।