फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   लोग नहीं है पेड पार्किंग के पक्ष में

लोग नहीं है पेड पार्किंग के पक्ष में

Tue, 27 Jun 2017 08:19 PM IST
Updated Tue, 27 Jun 2017 08:19 PM IST
विज्ञापन
लोग नहीं है पेड पार्किंग के पक्ष में
शहर के लोग नहीं हैं पेड पार्किंग के पक्ष में
विज्ञापन

- हाउस की मीटिंग में अधिकतर पार्षद बोले-पेड पार्किंग का बोझ लोगों पर न डाला जाए
- निगम तलाशे कोई अन्य विकल्प, जिससे लोगों का भी हो फायदा
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
नगर निगम में मंगलवार को हुई हाउस की मीटिंग में पेड पार्किंग की व्यवस्था को लेकर चर्चा हुई। इसमें अधिकतर पार्षदों ने कहा कि गत वर्षों में शहर में हुई पेड पार्किंग का तजुर्बा काफी खराब व निराशाजनक रहा है। ऐसे में शहर के लोगों पर पेड पार्किंग नहीं थोपी जानी चाहिए। बल्कि निगम को ऐसा विकल्प तलाशना चाहिए कि पार्किंग व्यवस्था भी सुधर जाए। साथ ही लोगों की जेब पर आर्थिक बोझ भी न पड़े। इस पर मेयर कुलवंत सिंह का जवाब था कि इस मीटिंग में उन्होंने पार्षदों की राय व सुझाव जाननेे का फैसला लिया था। अगली मीटिंग में वह पार्किंग संबंधी प्रस्ताव लाएंगे।

जानकारी के मुताबिक, पेड पार्किंग के मुद्दे पर सबसे पहले पार्षद अमरीक सिंह सोमल ने कहा कि कुछ साल पहले जब पेड पार्किंग हुई थी तब निगम की तरफ से पार्किंग की स्टडी करने के लिए पार्षदों की कमेटी गठित की गई थी। इसमें वह भी सदस्य थे। उन्होंने कहा कि पेड पार्किँग का तजुर्बा काफी खराब रहा है। जब पेड पार्किँग हो जाती तो लोग सड़कों पर वाहन खड़ा करके चले जाते हैं। जिससे सड़कों पर जाम लग जाता है। ठेकेदार भी काम की जगह खाना पूर्ति करते हैं। ऐसे में सबसे पहले पार्किंग में लाइनिंग सिस्टम करना चाहिए। साथ ही एंट्री प्वाइंट पर पुलिस तैनात की जाए। उन्होंने कहा कि स्टडी में यह बात भी सामने आई है जो लोग रोजाना मार्केट में आते हैं। वह पेड पार्किंग के पक्ष में नहीं थे। जबकि जिनके घर मार्केट से दूर और कभी भी आना होता है वह इसके पक्ष में थे। पार्षद कुलजीत सिंह बेदी ने कहा कि उनके वार्ड फेज-3बी2 में 18 होटल व नामी आउटलेट हैं। सरकार को चाहिए कि जैसे सेस लगता है वैसे ही टेंडर सेस लगे। उससे होने वाली आमदनी से पार्किंग चले। लोगों पर बोझ न डाले। पार्षद गुरमीत कौर ने कहा कि उनके इलाके में सुबह ही विभिन्न जगह सर्विस पर जाने वाले लोग गाड़ियां खड़ी कर चले जाते है। जिससे सुबह ही जाम की स्थिति बन जाती है। उन्होंने कहा पार्किँग की कम से कम फीस तय होनी चाहिए। साथ ही एक ही पर्ची सारी मार्केटों में दिनभर चलने वाली स्कीम लागू हो जाए। इससे कम से कम यह तो पता लग जाएगा कि गाड़ी किसकी है। साथ ही इससे अपराध रुकेंगे । वही पार्किँग की एंट्री पर कैमरे लगाए जाने चाहिए। फेज-दस का पार्षद गुरमीत सिंह वालिया ने कहा कि पेड पार्किंग के पक्ष में नहीं है। आगे की व्यापारी टैक्सों के बोझ तले दबे हुए है। बीजेपी पार्षद अरुण शर्मा ने कहा पार्किंग पेड नहीं होनी चाहिए। भले ही निगम को कोई भी विकल्प निकालनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed