फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   60 thousand people got immunization done in a week in Mohali

मोहाली में एक हफ्ते में 60 हजार लोगों ने करवाया टीकाकरण

Mon, 10 Jan 2022 01:33 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
60 thousand people got immunization done in a week in Mohali
मोहाली। वीआईपी जिले में सेहत विभाग द्वारा टीकाकरण के प्रति लोगों को जागरूक करने व चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा की गई सख्ती का असर दिखने लगा है। टीकाकरण के लिए लोग अब घर से निकल रहे हैं। एक सप्ताह में 60 हजार से अधिक लोगों ने टीकाकरण करवाया है। इसमें 6515 किशोर शामिल हैं। सिविल सर्जन डॉक्टर आदर्श पाल कौर ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि टीकाकरण ही महामारी से बचने का उपाय है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि जिन्होंने अभी तक टीकाकरण नहीं करवाया है वह पहल के आधार पर करवाएं।
विज्ञापन

जिलें में बीते सोमवार से ही टीकाकरण ने रफ्तार पकड़ ली थी। पहले दिन करीब छह हजार लोगों ने टीकाकरण करवाया था। इसके बाद बाद रोजाना यह संख्या बढ़ती चली गई। लेकिन, रविवार को बारिश अधिक होने के चलते यह संख्या थोड़ी कम हुई है। हालांकि आने वाले दिनों में संख्या में और इजाफा होगा। जिले में अब तक कुल 15 लाख 40 हजार 858 लोगों को कोरोना टीकाकरण हुआ है। इसमें 9 लाख 65 हजार 903 लोगों को पहला, 5 लाख 74 हजार 955 लोगों ने दूसरा टीका लगवाया है। रविवार को जिले में 26 जगह टीकाकरण चला। इनमें 22 सरकारी व 4 निजी साइट शामिल हैं। जहां तक ग्रामीण व शहरी एरिया की बात करे तो ग्रामीण एरिया में टीकाकरण को लेकर रुझान काफी बढ़ा है। चंडीगढ़ प्रशासन ने अब अपने यहां टीकाकरण न करवाने वालों पर सख्ती कर दी है। सरकारी दफ्तरों में प्रवेश बंद करने के साथ चालान करने के आदेश कर दिए हैं। जिससे यह ग्राफ बढ़ा है।
विज्ञापन

आठ लाख से अधिक पुरुषों का हुआ टीकाकरण
जिले में 8 लाख 95 हजार 192 पुरुषों का टीकाकरण हुआ, जबकि 6 लाख 45 हजार 468 महिलाओं ने टीकाकरण करवाया। 12 लाख 51 हजार 419 लोगों ने कोविशिल्ड लगवाई है। जबकि, 2 लाख 76 हजार 263 ने कोवैक्सीन, 13 हजार 176 ने स्पूतनिक वी से टीकाकरण करवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे चली टीकाकरण मुहिम
तारीख टीकाकरण करवाने वालों की संख्या
तीन जनवरी 6379
चार जनवरी 9293
पांच जनवरी 9412
छह जनवरी 10980
सात जनवरी 11891
आठ जनवरी 10632
नौ जनवरी 4775
नोट इसमें 15 से 18 साल के 6515 किशोर भी शामिल हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed