फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   60 participants showed their strength in bench press competition

Mohali News: बेंच प्रेस प्रतियोगिता में 60 प्रतिभागियों ने दिखाया दम

Tue, 03 Oct 2023 01:29 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Oct 2023 01:29 AM IST
विज्ञापन
60 participants showed their strength in bench press competition
बरवाला। अहिंसा के पुजारी एवं भारत को अंग्रेजी हुकूमत से आजादी दिलवाने वाले महान व्यक्तित्व राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के उपलक्ष्य में फन फिटनेस जिम बरवाला ने खंड स्तर पर बेंच प्रेस प्रतियोगिता करवाई। इसमें 50 से 55 भार वर्ग में इरशर प्रथम, मोहित द्वितीय स्थान पर रहे। 55 से 60 भार वर्ग में रोहित प्रथम, करण ने द्वितीय, 61 से 65 किलो भार वर्ग में अजय प्रथम, सुखविंदर द्वितीय, 66 से 70 किलो भार वर्ग में राज चौहान प्रथम, अमनदीप द्वितीय, 71 से 75 किलो भार वर्ग में अश्वनी प्रथम, यादविंदर द्वितीय, 76 से 80 किलो भार वर्ग में कुलवंत प्रथम, वीरेंद्र द्वितीय व मनप्रीत सिंह तृतीय स्थान पर रहे। 81 से 85 किलो भार वर्ग में जितेंद्र सिंह प्रथम, ध्रुव द्वितीय और मनीष वर्मा तीसरे स्थान पर रहे। वहीं, ओपन वर्ग में जितेंद्र सिंह प्रथम, बलजिंदर सिंह द्वितीय और प्रवीण तृतीय स्थान पर रहे। इस प्रतियोगिता में जितेंद्र वर्मा, सुमित सैनी, नेशनल पावर लिफ्टर जज के द्वारा निर्णय दिए गए। इस मौके पर बरवाला फन फिटनेस जिम के अजय राणा, आयरन लॉज जिम के प्रवीण राणा, फ्रेंड्स फिटनेस जिम के यतिन बग्गा, अनिल कक्कड़, सतीश कुमार, नितिन, सचिन चमोली, राहुल इत्यादि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed