फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   6 special trains to run today for competitive examinations, Mohali will also stop

छात्रों के लिए अच्छी खबर, चलेंगी छह प्रतियोगी परीक्षा स्पेशल ट्रेनें, यहां देखें- पूरा शेड्यूल

Sat, 05 Sep 2020 02:36 AM IST
मोहाली ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जीरकपुर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जीरकपुर (पंजाब) Published by: मोहाली ब्‍यूरो Updated Sat, 05 Sep 2020 02:36 AM IST
विज्ञापन
6 special trains to run today for competitive examinations, Mohali will also stop
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

यूपीएससी राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और नौसेना अकादमी प्रतियोगी परीक्षाओं के आयोजित होने पर रेलवे ने परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। पांच सितंबर को पठानकोट-चंडीगढ़, दिल्ली-चंडीगढ़, गुरदासपुर-चंडीगढ़, फरीदकोट-चंडीगढ़, फाजिल्का-चंडीगढ़, भिवानी-चंडीगढ़, सिरसा-चंडीगढ़ के बीच विशेष ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। इन ट्रेनों का संचालन 5 और 6 सितंबर को दोनों ओर से किया जाएगा।

विज्ञापन


आवागमन की तारीख और समय सारणी
एक ट्रेन पांच सितंबर को पठानकोट से रात 11 बजे चलकर सुबह 4:45 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। यह जालंधर कैंट, लुधियाना व मोहाली होते हुए आएगी। यही ट्रेन 6 सितंबर को चंडीगढ़ से रात 11 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 4:45 बजे पठानकोट आएगी। वहीं दूसरी ट्रेन दिल्ली से रात को 11:30 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 4:15 बजे 6 सितंबर को चंडीगढ़ पहुंचेगी। यह ट्रेन सोनीपत, पानीपत, कुरुक्षेत्र, अंबाला होते हुए चंडीगढ़ आएगी। 

विज्ञापन

वहीं वापसी में उसी दिन रात साढ़े 11 बजे चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से दिल्ली के लिए रवाना होगी। जबकि गुरदासपुर से चंडीगढ़ के लिए रात 10 बजे निकलेगी और 6 सितंबर को चंडीगढ़ सुबह 5:15 बजे पहुंचेगी। यह ट्रेन अमृतसर, जालंधर सिटी, लुधियाना, मोहाली होते हुए आएगी। इसी दिन वापसी में रात 10 बजे चंडीगढ़ से गुरदासपुर के लिए रवाना होगी और अगले दिन सुबह साढ़े 5 बजे पहुंचेगी। 

इसके अलावा फरीदकोट से चंडीगढ़ के लिए रात 11 बजे ट्रेन चलेगी और 6 सितंबर की सुबह 5 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। यह ट्रेन बठिंडा, बरनाला और अंबाला कैंट होते हुए आएगी। यह ट्रेन वापसी में रात साढ़े 10 बजे चंडीगढ़ से निकलेगी और अगले दिन सुबह 5:15 बजे पहुंचेगी। 

वहीं फाजिल्का से चंडीगढ़ के लिए रात 11 बजे ट्रेन चलेगी और 6 सितंबर की सुबह 6 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। यह ट्रेन फिरोजपुर कैंट, मोगा, लुधियाना मोहाली होते हुए चंडीगढ़ पहुंचेगी। उसी दिन रात 11:30 ट्रेन चंडीगढ़ से निकलेगी और अगले दिन सुबह 4:30 फाजिल्का पहुंचेगी। जबकि भिवानी से रात 11 बजे ट्रेन निकलेगी और सुबह 6 :15 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। इसके अलावा सिरसा से चंडीगढ़ के लिए रात 11 बजे ट्रेन रवाना होगी और अगले दिन 6 सितंबर की सुबह 6:40 पर पहुंचेगी। यह ट्रेन हिसार, संगरूर मोहाली होते हुए आएगी और वापसी में रात 11:45 बजे चंडीगढ़ से सिरसा के लिए रवाना होगी।
 

यह भी देखें: हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब भी करें-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed