फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   6 died due to corona in Mohali

महामारी : मोहाली में नहीं थम रहा कोरोना... छह की मौत, 942 लोग हुए संक्रमित

Fri, 07 May 2021 02:04 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 02:04 AM IST
विज्ञापन
6 died due to corona in Mohali
मोहाली। शहर में वीरवार को कोरोना महामारी से छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 942 लोग संक्रमित मिले हैं। जिले में सबसे ज्यादा मरीज मोहाली शहर से और सबसे कम मरीज कुराली में सामने आए हैं। इसके अलावा 727 लोगों ने कोरोना को मात देकर जिंदगी की जंग जीती है। डीसी गिरीश दियालन ने लोगों से अपील की है कि कोविड गाइडलाइन का पालन करें। तभी इस महामारी को मात दी जा सकती है। घरों से निकलने से परहेज करें।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक वीरवार को महामारी से जिन छह लोगों की जान गई है उनके बारे में प्रशासन की तरफ से ज्यादा जानकारी नहीं दी गई। हालांकि संक्रमित होने वाले मरीजों में डेराबस्सी के 157, ढकोली के 147, बूथगढ़ के 44, घडुआं के 73, खरड़ के 222, कुराली के 11, बनूड़ के तीन और मोहाली में 285 केस सामने आए हैं। अधिकारियों के मुताबिक जिले में महामारी से निपटने के लिए पूरे इंतजाम हैं। अस्पतालों में बैडों से लेकर ऑक्सीजन पर नजर रखने के लिए कमेटियां बनाई गई हैं। बाहरी राज्यों से ऑक्सीजन के टैंकर आ रहे हैं। जबकि खाली टैंकर एयर लिफ्ट कर भेजे जा रहे हैं, ताकि सप्लाई को रेगुलर चलाया जा सके। इसके अलावा बैडों संबंधी जानकारी प्रशासन द्वारा दिन में दो बार अपडेट की जाती है। मेडिकल हेल्पलाइन 104 नंबर पर कॉल कर लोग इस संबंध में जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, कोवा एप भी इस मामले में लोगों के लिए काफी सहायक सिद्घ हो रहा है। इसके अलावा करीब 33 कंटनेमेंट और माइक्रो कंटनेमेंट जोन स्थापित किए गए हैं।
विज्ञापन

बता दें कि जिले में अब तक कोरोना के कुल केस 51930 आए हैं। इनमें से 42363 लोग तंदुरुस्त हो चुके हैं। इसके अलावा 8910 सक्रिय केस हैं और अभी तक 657 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed