{"_id":"659161da104bb218f8039604","slug":"57-checkpoints-set-up-in-the-district-on-new-years-celebrations-police-remained-strict-on-hooligans-mohali-news-c-71-1-mli1001-9938-2023-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: नववर्ष के जश्न पर जिले में लगे 57 नाके, हुल्लड़बाजों पर सख्त रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: नववर्ष के जश्न पर जिले में लगे 57 नाके, हुल्लड़बाजों पर सख्त रही पुलिस
Sun, 31 Dec 2023 06:13 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
Updated Sun, 31 Dec 2023 06:13 PM IST
विज्ञापन
पुलिस टीम ने दो अलग-अलग शिफ्ट में किया काम
22 एसएचओ के साथ एक हजार पुलिस मुलाजिम रहे शामिल
50 गाड़ियों ने रातभर गश्त की, 22 पीसीआर और 10 पीसीआर मोटरसाइकिल भी शामिल रहीं
मौके पर वीडियोग्राफी व ई-चालान मशीन से काटे चालान
संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। नव वर्ष का खुमार जोरो पर है। ऐसे में मोहाली पुलिस ने भी नए साल के जश्न को लेकर 31 दिसंबर को विशेष सुरक्षा इंतजाम कर 57 नाके लगाए थे। पुलिस ने दो अलग-अलग शिफ्ट में काम किया। वहीं इस दौरान ई-चालान मशीन से चालान काटने के अलावा वीडियोग्राफी भी की, ताकि कोई पुलिस की बदतमीजी की बात न कर सके।
रविवार शाम चार बजे एसएसपी डॉ. संदीप गर्ग ने खुद पुलिस के साथ फेज-11 में बेस्टेक मॉल में सर्च अभियान चलाया। इस दौरान डॉग स्क्वायड टीमों से चप्पे-चप्पे की जांच करवाई गई। वहां चल रेस्टोरेंट व क्लब मालिकों को एक बजे अपनी-अपनी दुकानें बंद करने की हिदायतें दी थी। पुलिस मुलाजिमों को सभी रेस्तरां, क्लब व रेस्टोरेंट निर्धारित समय पर बंद करवाने के निर्देश थे। मोहाली पुलिस ने चंडीगढ़ पुलिस से तालमेल कर रखा। चंडीगढ़ में सख्ती होने के बाद निर्धारित समय पर क्लब-रेस्टोरेंट बंद करवा दिए थे, जिसके बाद लोगों ने मोहाली की ओर रुख किया, लेकिन मोहाली में भी कड़े सुरक्षा प्रबंध होने पर पुलिस ने हुल्लड़बाजी नहीं करने दी। चिह्नित सभी पिकनिक स्पॉट्स पर पुलिस की तैनाती रही।
एसपी, डीएसपी, एसएचओ ने निजी वाहनों से की गश्त
जिले में पड़ती छह सब डिविजनों को 6 सर्कल में बांटा गया था। हर सर्कल पर एक एसपी व दो डीएसपी तैनात थे। 22 एसएचओ के साथ एक हजार पुलिस मुलाजिमों ने नाकाबंदी कर वाहनों को चेक किया। कुल 50 गाड़ियों ने रातभर गश्त की, जिसमें 22 पीसीआर और 10 पीसीआर मोटरसाइकिल के अलावा एसपी, डीएसपी व एसएचओ के निजी वाहन शामिल थे। शाम से ही मोहाली पुलिस ने ड्रंक एंड ड्राइव के नाके लगा दिए थे। इस बार लोगों ने चालान से बचने के लिए ओला-उबर कैब का इस्तेमाल किया। पुलिस ने मोहाली में एंटर होने वाली सभी गाड़ियों की गंभीरता से चेकिंग की।
विज्ञापन
दो-दो मुलाजिमों की टीमें बनाकर होटल व क्लबों की हुई चेकिंग
एसपी सिटी आकाशदीप औलख ने बताया कि नए साल को लेकर दो-दो पुलिस मुलाजिमों की टीमें बनाई गई थीं। उन्हें शहर के सभी होटल व क्लबों की चेकिंग का जिम्मा सौंपा गया था। मोहाली में जगह-जगह मौजूद पुलिसकर्मी सड़कों पर ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन और गुंडागर्दी करने वालों पर नजर रखे थे। पहली शिफ्ट में शाम 4 बजे से रात 12 बजे तक मुलाजिमों ने काम किया, जबकि दूसरी शिफ्ट में पुलिसवाले रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक तैनात रहे। पुलिस ने नए साल के मौके पर बाइक पर स्टंट करने वालों पर लगाम कसने के लिए भी खास इंतजाम किए हैं। कुछ युवकों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ भी की।