फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   55-year-old man murdered with sharp-edged weapon, case registered

Mohali News: 55 साल के व्यक्ति की तेजधार हथियार से हत्या, मामला दर्ज

Sun, 07 Jun 2026 01:54 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
55-year-old man murdered with sharp-edged weapon, case registered
लांडरां/बनूड़। थाना बनूड़ क्षेत्र के गांव अजीजपुर में 55 वर्षीय व्यक्ति की धारदार हथियार से हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान राम रतन पुत्र गजू राम निवासी अजीजपुर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार राम रतन शुक्रवार रात अपने खेतों में फसलों को पानी देने गए थे, लेकिन देर रात तक घर वापस नहीं लौटे। सुबह परिजनों ने खेतों में जाकर देखा तो उनका शव खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही थाना बनूड़ के प्रभारी इंस्पेक्टर अर्शदीप शर्मा पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचे। डीएसपी बनूड़ सुखदेव सिंह ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर अर्शदीप शर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हत्या किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा धारदार हथियार से किए जाने की आशंका है। मृतक के भाई करमजीत सिंह के बयान के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। शव का पोस्टमॉर्टम डेराबस्सी के सिविल अस्पताल में कराया जाएगा। पुलिस विभिन्न पहलुओं से जांच कर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed