{"_id":"663ab3ece439d8815b00a684","slug":"53-complaints-on-c-vigil-app-after-code-of-conduct-mohali-news-c-71-1-mli1004-114464-2024-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: कोड ऑफ कंडक्ट के बाद सी-विजिल एप पर 53 शिकायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: कोड ऑफ कंडक्ट के बाद सी-विजिल एप पर 53 शिकायतें
विज्ञापन
मोहाली। चुनाव आचार संहिता लगने के बाद से अब तक प्रशासन की ओर से जारी किए गए सी-विजिल एप पर 53 शिकायतें मिली हैं। इन शिकायतों पर कार्रवाई की रिपोर्ट सीईओ पंजाब को सौंप दी गई है। यह जानकारी जिला चुनाव अधिकारी आशिका जैन ने मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस में दी। उन्होंने कहा कि मोहाली प्रशासन जिले में स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव के लिए पूरा प्रयास कर रहा है। नौ उड़नदस्ता टीमों और 9 स्टैटिक निगरानी टीमें 24 घंटे निगरानी कर रही हैं। उन्होंने कहा कि आदर्श चुनाव संहिता के उल्लंघन को रोकने के लिए एक कंट्रोल रूम चलाया जा रहा है। जिले को सी -विजिल एप से जोड़ा गया है। इस एप पर 53 शिकायतें मिल चुकी हैं।
जिला चुनाव अधिकारी ने कहा कि कोई भी मतदाता इस मोबाइल एप्लीकेशन का उपयोग करके चुनाव आयोग को कोड ऑफ कंडक्ट के उल्लंघन की शिकायत भेज सकता है। डीसी मोहाली ने बताया कि पहले चरण में 35 शिकायतें मिली थीं, जिन पर कार्रवाई कर रिपोर्ट सीईओ पंजाब को सौंप दी गई हैं। 18 शिकायतें एआरओ स्तर पर अन्य कारणों के चलते जांच में शामिल कर ली गई हैं। इसी तरह 24 घंटे कंट्रोल सेल, टोल-फ्री नंबर 1950 पर 43 शिकायतें प्राप्त हुईं थीं। इनमें 33 मामलों की रिपोर्ट सीईओ को सौंप दी गई है। पांच शिकायतें एआरओ की जांच के बाद रद्द कर दी गई हैं। पांच शिकायतों पर कार्रवाई की जा रही है।
पीसीए में होगा मेगा स्पोर्ट्स इवेंट
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि सिस्टमेटिक वोटर एजुकेशन एंड इलेक्टोरल पार्टिसिपेशन प्रोग्राम के तहत पीसीए स्टेडियम में एक मेगा स्पोर्ट्स इवेंट का आयोजन किया जा रहा है। गर्म मौसम में सभी मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के लिए एसी, कूलर, पंखे, छायादान, बैठने की व्यवस्था, मीठे पानी की मशीन, पीने का पानी या आरामदायक वातावरण प्रदान करने के अलावा चिकित्सा शिविर व आपातकालीन सेवाओं की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
मेडिकल बोर्ड का गठन
जिला चुनाव अधिकारी जैन ने बताया कि मतदान ड्यूटी पर लगे कर्मचारियों के छूट अनुरोध पर विचार के लिए मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया है, ताकि पता लगाया जा सके कि उनकी समस्याएं वैध हैं या नहीं। मेडिकल बोर्ड में एक स्त्री रोग विशेषज्ञ, एक हड्डी रोग विशेषज्ञ, एक बाल रोग विशेषज्ञ और एक मेडिसिन विशेषज्ञ शामिल हैं।
बॉक्स में
लोकसभा चुनाव 2024
मोहाली पर एक नजर
जिले में कुल मतदाता 8,06,500
पुरुष मतदाता 4,22,576
महिला मतदाता 3,83,886
थर्ड जेंडर मतदाता 38
पीडब्ल्यूडी (विकलांग) मतदाता 6808
फर्स्ट टाइम वोटर (18-19 वर्ष आयु वर्ग) 19193
85 वर्ष से अधिक उम्र के 6218 मतदाता
प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र में 10 मॉडल मतदान केंद्र
एक-एक गुलाबी मतदान केंद्र (महिला कर्मचारी)
जिले में कुल बूथ 119
संवेदनशील बूथ 37
बढ़े वोटर
27 अक्तूबर 2023 से अब तक बढ़े वोटर 37 हजार 498
22 जनवरी 2024 से अब तक रजिस्टर्ड वोटर 24 हजार 861