फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   516 youth got jobs in the third employment fair organized during the Corona period

कोरोना काल में आयोजित तीसरे रोजगार मेले में 516 युवाओं की लगी नौकरी

Wed, 15 Sep 2021 02:50 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 02:50 AM IST
विज्ञापन
516 youth got jobs in the third employment fair organized during the Corona period
मोहाली। राज्य सरकार के घर-घर रोजगार मिशन के तहत मंगलवार को आयोजित रोजगार मेले में 516 युवा नौकरी हासिल करने में कामयाब रहे। यह मेला कुराली-चंडीगढ़ रोड पर स्थित एक निजी यूनिवर्सिटी में आयोजित किया गया था। जिला रोजगार एवं उद्यम ब्यूरो (डीबीईई) की उप निदेशक मीनाक्षी गोयल ने कहा कि कई नामी कंपनियां युवाओं का चयन करने के लिए पहुंची थी।
विज्ञापन

इस रोजगार मेले में 516 उम्मीदवारों को रोजगार प्रदान किया गया, जबकि 41 उम्मीदवारों को कौशल प्रशिक्षण के लिए, 52 को स्वरोजगार के लिए चुना गया है। रोजगार मेले में 750 से अधिक उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर उम्मीदवारों को संबोधित करते हुए निजी यूनिवर्सिटी वीसी डॉ. परविंदर सिंह ने युवाओं से आग्रह किया कि पंजाब सरकार और जिला प्रशासन की ओर से आयोजित किए जा रहे इन रोजगार मेलों का भरपूर लाभ उठाएं। साथ ही रोजगार मिलने के बाद अपनी आर्थिक आजादी पर गर्व करें। वर्तमान रोजगार मेले की सफलता के लिए उम्मीदवारों को विभिन्न विभागों की ओर से चलाई जा रही योजनाओं के संबंध में साहित्य और ब्रोशर भी प्रदान किए गए। इस मौके पर डीबीईई के उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी मंजेश शर्मा समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed