{"_id":"5c7ede1ebdec2214046ee3b2","slug":"51551818270-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सडक पर खडे गंदे पानी से लोग परेशान,प्रतिदिन हो रहे है हादसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सडक पर खडे गंदे पानी से लोग परेशान,प्रतिदिन हो रहे है हादसे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलभराव के खिलाफ की नारेबाजी
गांव चनालो के पास राष्ट्रीय मार्ग पर भरे गंदे पानी से लोग परेशान, एसडीएम ने दिया जांच का भरोसा
अमर उजाला ब्यूरो
कुराली। गांव चनालो के समीप राष्ट्रीय मार्ग पर भरे गंदे पानी के खिलाफ लोगों ने काउंसिल के खिलाफ नारेबाजी की और समस्या का शीघ्र हल करने की मांग की। अमरजीत सिंह, रविंद्र सिंह, मिल्खा सिंह, दलबीर सिंह, गुरमुख सिंह, आशोक कुमार और हरप्रीत सिंह आदि ने कहा कि पहले चनालो से लेकर कुराली तक गंदे पानी की निकासी के लिए बड़े आकार का नाला बनाया हुआ था जिसको तोड़कर गमाडा ने छोटी पाइपलाइन डाल दी। इसका आकार और लेवल ठीक न होने कारण पानी की निकासी हो गई है। पाइपलाइन बंद होने से प्रतिदिन गंदा पानी सड़क पर जमा हो जाता है जिस कारण दोपहिया वाहन चालकों और पैदल जाने वालों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती है। कई बार वे हादसों का शिकार हो जाते हैं। बदबू के कारण आसपास के घरों में रहने वाले लोग और दुकानदार परेशान हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारी समस्या को लेकर मौका देख चुके हैं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि अब कोई हादसा हुआ तो उसके लिए निजी तौर पर अधिकारी जिम्मेदार होंगे। इस संबंधी संपर्क करने पर एसडीएम खरड विनोद बंसल ने इस मामले की जानकारी न होने बात कहते हुए जांच और कार्रवाई किए जाने का भरोसा दिया।
फोटो कैपशन: चनालो में राष्ट्रीय मार्ग पर जमा हुए पानी के खिलाफ रोष व्यक्त करते लोग।