फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   प्लॉटों व कालोनियों को रैगुलर करवाने में नहीं खाने पड़ेंगे धक्के

प्लॉटों व कालोनियों को रैगुलर करवाने में नहीं खाने पड़ेंगे धक्के

Sat, 24 Nov 2018 01:53 AM IST
Updated Sat, 24 Nov 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
प्लॉटों व कालोनियों को रैगुलर करवाने में नहीं खाने पड़ेंगे धक्के
गमाडा लोगों व कालोनाइजर के लिए की अनूठी पहल
विज्ञापन

लोगों की जागरूकता के लिए आयोजित करेगा स्पेशल कैंप
काफी समय से इलाके लोगों को उठानी पड़ रही थी समस्या

अमित शर्मा
मोहाली। लोगों को प्लॉटों व कॉलोनियों को रैगुलर करवाने के काम में किसी भी तरह की कोई दिक्कत न आए। इस काम के लिए अब ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथारिटी (गमाडा) ने पहल की है। गमाडा ने इस संबंधी अब जागरूकता कैंप लगाने का फैसला लिया है। यह कैंप पुडा में सोमवार को आयोजित किया जाएगा। इसके लिए गमाडा की तरफ से सारी तैयारी कर ली गई है। साथ ही लोगों से सहयोग की अपील की गई है।
जानकारी के मुताबिक पंजाब हाउसिंग एंड अर्बन डिपार्टमेंट की तरफ से प्लॉटों व कालोनियों को रैैगुलर करवाने संबंधी एक विशेष पालिसी बनाई है। वहीं, सरकार पहले ही साफ कर चुकी है कि इसके बाद लोगों को दोबारा प्लॉटों व कालोनियों को रैगुलर करवाने संबंधी मौका नहीं दिया जाएगा, लेकिन इसी बीच गमाडा के ध्यान में आया है कि लोगों को इस संबंधी उचित जानकारी नहीं है। बैंकों आदि में जाकर भी लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। यह मुद्दा अधिकारियों के समक्ष उठाया गया, जिसके बाद जागरूकता कैंप लगाने का फैसला लिया गया है। गमाडा अधिकारियों के मुताबिक वर्कशॉप में प्लॉटों व कालोनियों को रैैगुलर करवाने संबंधी प्रक्रिया बारे लोगों को विस्तार से बताया जाएगा। लोगों को समझाया जाएगा कि उन्हें इस प्रक्रिया के तहत कौन से दस्तावेज लगाने होंगे। इस संबंधी सारे सवालों के जवाब विभाग की तरफ से दिए जाएंगे। हालांकि विभाग के अधिकारियों का कहना है कि प्लॉटों व कॉलोनियों के रेगुलाइजेशन संबंधी सारी जानकारी विभाग के अमले व अथारिटी को दी जा रही है।
विज्ञापन


सेवा केंद्रों व बैंकों के करवा सकते हैं रैैगुलर
पंजाब हाउसिंग एंड अर्बन डिपार्टमेंट से मिली जानकारी के मुताबिक जिले में स्थित सेवा केंद्रों व एचडीएफसी बैंक के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। बैकों के माध्यम से आवेदन बिलकुल फ्री हो रहा है। जबकि सेवा केंद्रों में इसके लिए फीस रखी गई है। इसके अलावा लोगों इस संबंधी ऑन लाइन भी आवेदन कर सकते हैं। पुडा व गमाडा की वेबसाइट पर इस संबंधी लिंक दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक एक हजार से अधिक आए आवेदन
पुडा से मिली जानकारी के मुुताबिक अब तक प्लॉटों व कॉलोनियों को रैगुलर करवाने के लिए एक हजार से अधिक आवेदन आ चुके हैं। वहीं, इस काम की सीधे विभाग के मंत्री तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा की तरफ से सीधे मानीटरिंग की जा रही है। वह हर हफ्ते विभाग से इस संबंधी रिपोर्ट लेते हैं, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed