फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   राजधानी में भी लगेगा शहीद ऊधम सिंह का बुत

राजधानी में भी लगेगा शहीद ऊधम सिंह का बुत

Thu, 22 Nov 2018 11:59 PM IST
Updated Thu, 22 Nov 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
राजधानी में भी लगेगा शहीद ऊधम सिंह का बुत
इंटरनेशनल सर्व कंबोज समाज की मांग पर दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने जताई सहमति
विज्ञापन

सीएम ने पीडब्ल्यूडी डिपार्टमेंट को जगह की निशानदेही करने के दिए आदेश

अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। जलियांवाला बाग में शहीद ऊधम सिंह का बुत लगने के बाद अब देश की राजधानी दिल्ली में भी जल्द ही बुत स्थापित किया जाएगा। इसी मामले को लेकर इंटरनेशनल सर्व कंबोज समाज की दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से मुलाकात हुई है। इसमें केजरीवाल ने बुत लगाने की सहमति जता दी है। यह दावा संस्था के प्रधान बॉबी कंबोज की तरफ से किया गया। उन्होंने बताया कि उनकी तरफ से दिल्ली सरकार को बुत मुहैया करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि जल्दी ही यह काम पूरा हो जाएगा।
इस बारे प्रधान बोबी कंबोज ने बताया कि उनकी यह मुलाकात दिल्ली के हरिनगर के विधायक जगदीप सिंह की अगुवाई हुई। संस्था ने केजरीवाल से मांग की है कि दिल्ली में कहीं भी किसी भी स्थान पर शहीद ऊधम सिंह का बुत लगाया जाए। इस मौके दल द्वारा सीएम केजरीवाल को सम्मान निशानी के तौर पर शहीद ऊधम सिंह का बुत भी भेंट किया गया। उन्होंने बताया कि सीएम ने दल को भरोसा दिया है कि वह इस संबंधी बनती कार्रवाई करेंगे। साथ ही सीएम ने इस मौके दिल्ली में शहीद ऊधम सिंह का बुत लगाने की मांग पर सहमति भी प्रकट कर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को बुत लगाने के लिए जगह का चयन करने की हिदायतें भी दी। इस मौके राजेश हांडा, नरेश कंबोज, हरमीत पम्मा, अंकुश कंबोज भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


यह भी दिल्ली सरकार से मांग की गई
जलियांवाला बाग हत्याकांड का अगले साल शताब्दी वर्ष आ रहा है। ऐसे में संस्था की तरफ से दिल्ली सरकार से मांग की है कि दिल्ली विधानसभा में एक प्रस्ताव पास करे। साथ ही उस प्रस्ताव को केंद्र सरकार को भेजे। इसमें मांग की जाए कि केंद्र सरकार ब्रिटिश सरकार पर दबाव डाले कि ब्रिटिश सरकार अपनी पार्लियामेंट में जलियांवाला बाग में हुए हत्याकांड की निंदा करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed