फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   51 challans for drunken driving in new year celebration, six vehicles seized

Mohali News: शराब पीकर मना रहे थे नया साल, 51 पकडे

Mon, 02 Jan 2023 09:00 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Mon, 02 Jan 2023 09:00 AM IST
विज्ञापन
51 challans for drunken driving in new year celebration, six vehicles seized
मोहाली। नए साल के जश्न के दौरान शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ मोहाली पुलिस की ओर से शिकंजा कसा गया। 31 दिसंबर की रात को मोहाली पुलिस ने 51 लोगों के शराब पीकर गाड़ी चलाने के चालान किए हैं, जबकि 6 गाड़ियों को जब्त किया गया है। इस संबंधी एसपी सिटी आकाशदीप औलख ने बताया कि पुलिस की टीमों की ओर से जगह-जगह नाकाबंदी करने और हुल्लड़बाजों पर नकेल कसने के लिए 31 दिसंबर को सुबह से ही तैयारी शुरू कर दी थी ताकि नए साल के जश्न के दौरान कोई अप्रिय घटना न हो और लोग सुरक्षित तरीके से नए साल का जश्न मना सकें। सुबह से ही पुलिस की टीमों को उनके नाका प्वाइंट दे दिए गए थे। इसके बाद टीमों ने वहां पर सुबह से ही कमान संभाली हुई थी। जैसे ही शाम हुई तो पुलिस की सिक्योरिटी और बढ़ा दी गई। सड़कों पर हुड़दंग मचाने वालों को भी काबू किया गया।
विज्ञापन

शहर की मुख्य बाजारों में से फेज-3बी2 की मार्केट में सुबह तक पुलिस का पहरा रहा। शाम होते ही मार्केट खचाखच लोगों के साथ भर गई थी। मार्केट एरिया में गाड़ी खड़ी करने तक की जगह नहीं थी। मार्केट में माहौल को ठीक रखने के लिए सुबह से ही मार्केट में पुलिस तैनात थी। मार्केट की सभी एंटी-एग्जिट बंद कर सिर्फ एक-एक प्वाइंट आने-जाने के लिए रखे गए थे। सुबह तक मटौर थाना पुलिस की टीम इस मार्केट में डटी रही। शहर का सबसे अहम एरिया होने के चलते एसएचओ मटौर गब्बर सिंह भी इस मार्केट पर विशेष ध्यान दिए हुए थे और बार-बार यहां पर चक्कर मार कर माहौल का जायजा ले रहे थे।
विज्ञापन

जिन्होंने हल्ला किया उन्हें तुरंत कंट्रोल किया
नए साल के जश्न के दौरान बाजार और सड़कों पर कुछ युवक हल्ला करते हुए भी नजर आए। लेकिन पुलिस ने उन्हें साथ के साथ कंट्रोल कर लिया। कुछ लोगों को बाजार से हल्ला करते हुए रोक कर वहां से भेज दिया तो कुछ युवकों को उठा कर थाने भी ले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आतंकी हमले के इनपुट पर चप्पे-चप्पे पर रही पुलिस
नए साल के जश्न को देखते हुए शहर में हर जगह पर पुलिस नाके लगे हुए थे। इसके साथ ही शहर के प्रवेश एवं निकास के मार्गों पर पुलिस के साथ-साथ अर्ध सैनिक बल भी तैनात किए गए थे। नए साल का जश्न पूरी तरह से पुलिस सुरक्षा में मनाया गया। बता दें कि पिछले दिनों ही मोहाली जिले में आतंकी हमले का खुफिया इनपुट मिला था। इस कारण पुलिस ने भी इसी प्रकार की मुस्तैदी दिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed