फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   500 drug vaccines found from the car at the block, two smugglers arrested

नाके पर कार से मिले पांच सौ टीके, दो तस्कर काबू

Fri, 21 Oct 2022 01:57 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 21 Oct 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
500 drug vaccines found from the car at the block, two smugglers arrested
मोहाली। त्योहारों के सीजन के साथ ही जिला पुलिस ने नशा तस्करों पर भी शिकंजा कस दिया है। इसके मद्देनजर पुलिस ने नाके के दौरान चेकिंग में दो नशा तस्करों को 500 नशीले टीको समेत गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान समनजीत सिंह उर्फ रोमी निवासी सेक्टर-77 मोहाली और दविंदर कुमार निवासी कालूूमाजरा जिला अंबाला हरियाणा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही नशा तस्करोें की सप्लाई चेन तोड़ी जाएगी। इस गिरोह में शामिल अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

इंडस्ट्रियल एरिया फेज-8बी पुलिस चौकी की टीम ने सेक्टर-91 के टी प्वाइंट पर नाकाबंदी की हुई थी। यहां से आनेल्जाने वाली सभी वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान वहां आई एक स्विफ्ट कार को रोक कर जांच की गई तो इसमें से नशे के 500 टीके बरामद हुए। कार चालक समनजीत सिंह से जब इस बारे में पूछा तो वह कोई उचित जवाब नहीं दे पाया। इसके बाद पुलिस आरोपी को थाने ले आई। साथ ही उस पर नशा तस्करी का केस दर्ज कर दिया। इस दौरान आरोपी ने पूछताछ में अपने एक और साथी दविंदर कुमार का भी नाम बताया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर दविंदर का भी गिरफ्तार कर लिया। थाना फेज-1 के प्रभारी सुमित मोर ने बताया कि थाना फेज-8बी की चौकी ने अच्छा काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed