Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   50 rupees are available for 25 kg pack, cabbage producing farmers are worried

Mohali News: 25 किलो के पैक के मिल रहे 50 रुपए, गोभी उत्पादक किसान परेशान

Mon, 17 Feb 2025 02:06 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
50 rupees are available for 25 kg pack, cabbage producing farmers are worried
लांडरां/बनूड़। गोभी की कीमत एकदम से गिरने के कारण अब किसान चिंतित हो गए हैं। फिलहाल गोभी का पचीस किलो का पैक करीब पचास रुपये में बिक रहा है। ऐसे में किसानों की मुश्किल है कि क्या करें। उन्होंने हजारों रुपये खर्च करके गोभी की फसल उगाई थी। अब दाम गिरने की वजह से उनका जबरदस्त नुकसान हो गया है।
विज्ञापन

इन किसानों ने पंजाब सरकार से साढ़े सात रुपये प्रति किलो की दर से गोभी खरीदने की मांग की है। वजह है कि हरियाणा सरकार भी किसानों से साढ़े सात रुपये प्रति किलो के हिसाब से गोभी खरीद रही है। वास्तव में अब बाजार में गोभी की फसल ज्यादा नहीं बिक रही है। जिसकी वजह से किसानों ने गोभी को जमीन में ही मिलाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

किसान अमरजीत सिंह बसी इसे खां, उत्तम सिंह, मनजिंदर सिंह गुरमेल सिंह हरविंदर सिंह गुरचरण सिंह सतविंदर सिंह हरमनजीत सिंह गगनदीप सिंह समेत अन्य गोभी उत्पादक किसानों ने बताया कि उन्होंने बड़ी रकम खर्च कर गोभी की फसल लगाई थी। अब गोभी की बिक्री से हम अपना खर्च भी नहीं निकाल पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों ने बताया कि गोभी को अपनी ट्रॉली में भरकर बाजार में बेचने लिए ले जाते हैं तो गोभी की फसल की मांग न होने के कारण उन्हें इसे घर वापस लाकर जानवरों के सामने फेंकने के लिए मजबूर होना पड़ता है। गोभी उत्पादक किसानों ने कहा कि कीमतों में गिरावट के कारण वे अपनी गोभी की फसल बहुत कम दाम पर बेचने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed