{"_id":"68dd902cad0f7458f80caf85","slug":"45-lakh-rupees-defrauded-in-the-name-of-uk-citizenship-mohali-news-c-71-1-mli1010-134133-2025-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: यूके की नागरिकता के नाम पर 45 लाख रुपये की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: यूके की नागरिकता के नाम पर 45 लाख रुपये की ठगी
विज्ञापन
मोहाली। यूके में परिवार सहित सैटल करवाने के नाम पर 45 लाख रुपये की ठगी के आरोप में फेज-1 थाना पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों में संदीप कुमार, उसकी पत्नी जसवीर कौर (सेक्टर-86, मोहाली) और अंकुर (गुजरात) शामिल हैं। अंकुर वीजा कंसलटेंट कंपनी का मालिक है।
सेक्टर-21, चंडीगढ़ निवासी अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि उनके बेटे भरत शर्मा के साले राहुल कौंसिल ने संदीप कुमार का हवाला दिया। संदीप ने फेज-7 में मुलाकात कर यूके वर्क परमिट पर परिवार सहित सैटल करवाने के लिए 40 लाख रुपये की मांग की और 1 लाख रुपये टोकन मनी के रूप में ले लिए। इसके बाद तीन अलग-अलग चेक के माध्यम से कुल 45 लाख रुपये लिए गए, लेकिन वीजा नहीं मिला और भुगतान भी वापस नहीं किया गया। पुलिस ने जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ आईटी और धोखाधड़ी की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।